
जमशेदपुर।


गुरुवार की सुबह घाघीडीह बाल सुधारगृह के कॉमन रुम में एक बाल कैदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वही बाल कैदी के द्रारा आत्महत्या की सुचना पर जिले के कआ प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गए है। मृतक की पहचान मानगो के उलीडीह के रहने वाले गौरव बर्मा के रुप में की गई है। उस पर एक लड़की के द्रारा दुष्कर्म कर विडीयो बनाने का मामला उलीडीह थाना में दर्ज कराया था। उसी मामले ंमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर बालसुधार गृह भेजा था।वही पुलिस घटना स्थल पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एम जी एम भेज दिया है।

