
जमशेदपुर।


सरकार के द्वारा कई विधालय को बंद कर दुसरे स्कूलो मे विलय करने का मामला तूल पकड़ने लगा है। इस मामले को लेकर ग्रामीण दूर देहात गांव से चलकर उपायुक्त कार्यलय पहुंच कर विरोध जता रहे है। इसी को लेकर शहर से करीब 60 किलोमीटर दूर झारखंड ओड़िसा के बोर्डर मे बसा डुमरिया प्रखण्ड के पंचनगोड़ा के ग्रामीण उपायुक्त कार्यलय पहुंच कर उपायुक्त से मुलाकात की। और इस मामले को लेकर उपायुक्त के पास विऱोध जताते हुए एक ज्ञापन सौपा।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि पंचनगोड़ा उत्क्रमित मध्य विधालय मे कक्षा-1 से कक्षा 7 तक लगभग 88 बच्चे पढाई कर रहे है। इस विधालय को चुनाव के समय मतदान केन्द्र भी बनाया जाता है। लेकिन इधर सरकार के द्वारा इस विधालय को बंद कर दुसरे स्कूल मे यहां से तीन किलोंमीटर दूर स्थित चाईडोहा मे उत्क्रमिक मध्य विधालय मे विलय कर दिया गया। जो यहां के बच्चो के लिए ठीक नही रहेगा। इस कारण उन्हे स्कूल आने जाने मे परेशानियो का सामना करना पड़ेगा।ज्ञापन के माध्यम से सरकार से इसे विलय नही करने की मांग की गई है।
ग्रामीणो ने बताया कि अगर फिर भी जिला प्रशासन उस स्कूल को विलय करती है तो गांव के पूरे ग्रामीण जरुरत पड़ेगी तो उपायुक्त कार्यलय के समीप आमरण अनशन भी करेगे।

