जमशेदपुर। सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को आमजनों तक पहुंचाने के उदेश्य से झारखंड प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के चेयरमेन मयूर शेखर झा ने झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा. अजय कुमार के निर्देशानुसार काशीडीह साकची निवासी राकेश साहू को कोल्हान प्रमंडल सोशल मीडिया का को-ओर्डिनेटर मनोनीत किया हैं। यह जानकारी राकेश ने प्रेस विज्ञाप्ति जारी कर दी। उन्होंनेे कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पार्टी हित में काम करते हुए किसी को भी शिकायत का मौका नहीं देंगें।




