
जमशेदपुर।


बारिस का पानी केरल में रेललाइन के ऊपर से बह रही है। बाढ़ की स्थिति के कारण ट्रेनो का परिचालन ठप हो गया है। इससे टाटानगर से एलेप्पी एक्सप्रेस रविवार को रद्द कर दी गई है। धनबाद से भी रविवार को एलेप्पी एक्सप्रेस नहीं खुली है। क्योंकि, गुरुवार को एलेप्पी से ट्रेन नहीं खुली है। इससे डाउन में ट्रेन शनिवार को टाटानगर धनबाद नहीं आई है। बोगियों के अभाव में एलेप्पी एक्सप्रेस का फेरा रद्द हुआ है।

