जमशेदपुर।
मोहरदा गांव का प्रतिनिधित्व करते हुए बस्तीवासियों के साथ अपने इलाके में ख़राब और लचर विद्युत आपूर्ति के ख़िलाफ़ हक के लिए बिजली विभाग में प्रदर्शन और मुख्यमंत्री से मिलने गए भोजपुरी नवचेतना मंच के जिला उपाध्यक्ष और राजनीतिक पार्टी कांग्रेस के पूर्व जिला सचिव ऋषि पांडेय को सरकारी काम मे बाधा के मामले में आरोपी बनाकर गिफ्तार करने के बाद जमशेदपुर कोर्ट से मिले जमानत के बाद आज घाघीडीह जेल से बाहर आये। आज ऋषि पांडेय का भोजपुरी नवचेतना मंच के सदस्यों के साथ साथ कांग्रेस और अलग अलग राजनीतिक पार्टी से जुड़े लोग ने स्वागत किया। सभी ने जेल से निकलने के बाद अपने चहेते साथी का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद सभी लगभग सौ की संख्या में कीताडीह स्थित शहीद किशन दुबे के घर पहुंचे और उनके मृत पिता स्वर्गीय धर्मराज दूबे को श्रद्धांजलि अर्पित किए। इसके बाद देर शाम ऋषि पांडेय बारीडीह के मोहरदा में अपने घर पहुंचे। यहां पर बस्ती के लोगों ने उनका जमकर स्वागत किया। इस समय ऋषि पांडेय ने प्रेस को बताया कि सत्ता का दुरुपयोग कर के बिजली माँगने गए निर्दोष बस्ती के लोगों को केस में फंसाया गया है। सरकार में आते ही जनता का सरोकार भूलकर नशे में डूब गए लोग को जगाते रहेंगे। ऋषि पांडेय ने प्रेस को बताया कि जेल जाने के बाद से भोजपुरी नवचेतना मंच के अप्पू तिवारी,क्रांति सिंह,रजनीश सिंह के साथ मे कांग्रेस के नेता नट्टू झा, जिला अध्यक्ष विजय खान के साथ कांग्रेस कमिटी,झारखण्ड विकास मोर्चा के अभय सिंह के बाद में बहुत से पार्टी के लोगों और सामाजसेवी संस्था ने समर्थन किया। केस ख़र्च वहन करने के लिए अपनी संस्था भोजपुरी नवचेतना मंच के लिए बहुत बहुत कृतज्ञयता व्यक्त किये। ऋषि पांडेय के समर्थन में कांग्रेस के नेता और भोजपुरी नवचेतना मंच के संरक्षक रजनीश सिंह ने भी बिजली की अव्यवस्था के ख़िलाफ़ ज़ोरदार अभियान चलाने का बात कहा। रजनीश सिंह बोले कि पॉवर का इस्तेमाल जनता पर नहीं बिजली विभाग के भ्रष्टाचार पर करने से यहां का अव्यवस्था दूर होता लेकिन दुर्भावना से निर्दोष लोग को फंसाया जा रहा है। भोजपुरी नवचेतना मंच के प्रांतीय अध्यक्ष अप्पू तिवारी ने ऋषि पांडेय का रिहाई को जनता का जीत बोला। उन्होंने बोला कि बस्तीवासियों के साथ भोजपुरी नवचेतना मंच मज़बूती से डटा है और जनता के भलाई के लिए हमेशा सहयोग करते रहेंगे। आज ऋषि पांडेय का स्वागत करने में नट्टू झा ,रजनीश सिंह ,अप्पू तिवारी,क्रांति सिंह,अभिषेक ओझा , राकेश साहू , नीरज दुबे ,रवि सिंह , शिबू सिंह , कल्लू सिंह, बिट्टू सिंह, नलिनी सिन्हा , राजेश चौधरी , विजय यादव , आशीष मुखी , छोटे सिंह ,शशि सिंह , अरुण शुक्ला, के साथ मे सौ से अधिक युवा लोग मौजूद थे।



