जमशेदपुर।
झारखंण्ड राज्य में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक खुलें में शौच से आजादी सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है. जिसको लेकर गुरुवार को जमशेदपुर के उपायुक्त अमीत कुमार ने हरी झड़ी दिखा कर जागरुकता रथा रवाना किया। यह कार्याक्रम जिला स्तर पर किया जा रहा है। इस मौके पर यहां से पांच जागरुकता रथ और पांच एलइडी लगी गाड़ीयो को रवाना किया गया। जो कि गांव गांव जा कर लोगो को स्वच्छ भारत मिशन के दौरान जागरुक करेगा. मीडिया से बात चित मे उपायुक्त ने कहा कि ये जागरुक रथ उन जगहो पर जाएगा। जो खुले मे शौच मुक्त पंचायत हो गए है. वहां पर उपयोग को बढ़ावा देने के लिए और जागरुकता को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही उन क्षेत्रो मे जागरुक रथ के साथ साथ एलईडी टिवी मे स्वस्छता के प्रती लोगो को दिखा कर और भी जागरुक किया जाएगा ।




