
जमशेदपुर: पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड राज्य माध्यमिक एवं प्राथमिक अल्पसंख्यक शिक्षक शिक्षकेतर समिति के बैनर तले महामहिम राज्यपाल को संबोधित पांच सूत्री मांग पत्र जिला उपायुक्त श्री अमित कुमार को सौंपा गया
समिति के संयोजक धीरेंद्र कुमार एवं अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक शिक्षकेतर संघ के जिला सचिव प्रभात कुमार सिंह तथा अल्पसंख्यक प्राथमिक विद्यालय शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बसंत कुमार मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में उपायुक्त से प्रतिनिधिमंडल मिला.
शिक्षक नेता धीरेंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री रघुवर दास की पहल पर 23 अगस्त को होने वाले शिक्षा विभाग की बैठक को लेकर उत्साहित है और उम्मीद है कि 4 सितंबर तक झारखंड सरकार एवं मानव संसाधन विभाग शिक्षक को अनुगृहीत करेगा ऐसा नहीं होने पर पांच सितंबर को शिक्षक समुदाय शिक्षक दिवस का बहिष्कार करेगा तथा जुलूस एवं प्रदर्शन का आयोजन कर राजभवन पहुंचेगा तथा महामहिम राज्यपाल को मांग पत्र सौंपा जाएगा.
इस प्रतिनिधिमंडल में शिक्षक नेता प्रणव कुमार घोष, रिजवान अहमद, विंसेंट एंथोनी, कुलविंदर सिंह, अब्दुल फहीम, लंबोदर आचार्य ,श्रीमती अनूप कौर, तूहित मंडल आदि शामिल थे

