
जमशेदपुर: लौह नगरी में श्री हरिमंदिर साहिब पटना प्रबंधन समिति के सदस्य एवं सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सरदार इंद्रजीत सिंह के अध्यक्षता में हुई शोक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.
पथिक परंपरा के अनुसार अरदास कर वाहेगुरु से दिवंगत आत्मा को प्रभु के चरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त देशवासियों को दुख सहने की शक्ति देने की विनती की गई.
सरदार इंद्रजीत सिंह के अनुसार अटल जी जैसे नेताओं के कारण देश में लोकतांत्रिक मूल्य भावना मजबूत हुई है पार्टी धर्म जाति क्षेत्र भाषा से ऊपर है यह देश में आज साबित हो गया है वास्तव में हमारे भारत देश को इसी तरह के नेता के पदचिन्हों पर चलने की जरूरत है
अरदास में सरदार सुखविंदर सिंह राजू सुरजीत सिंह सरदार जसपाल सिंह सरदार ज्योतिंद्र सिंह रंगरेटा महासभा के मनजीत सिंह जसवंत सिंह गिल सरदार हरजिंदर सिंह निक्की सरदार सुरजीत सिंह मनीफिट सरदार जग्गा सिंह कुलविंदर सिंह कुलवंत सिंह मिंटू गुरमीत सिंह सोनू सिंह जसवंत सिंह आदि शामिल हुए



