चक्रधरपुर।
_भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा पहले ही गिरिडीह पहुंच चुके हैं. पत्रकारो से खास बातचीत में उन्होंने कहा कि रघुवर दास के शासनकाल में राज्य में विकास की बयार बह रही है. राज्य सरकार गरीबों के हित में कई योजनाएं चला रही है. इसका व्यापक लाभ जनता को मिल रहा है._
_गिलुवा ने कहा कि मुख्यमंत्री समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए गंभीर हैं. झारखंड प्रदेश में अंत्योदय एवं औद्योगिक क्षेत्र का विकास किया जा रहा है. औद्योगिक विकास को लेकर कई कंपनियों से एमओयू किया जा रहा है. गरीबों के अलावा बेरोजगारों के उत्थान की दिशा में कार्य किये जा रहे हैं. शिक्षा, सड़क, बिजली, चिकित्सा समेत अन्य क्षेत्रों में विकास के कार्य हो रहे हैं._
गिरीडीह में कई प्रस्ताव पारित
✍✍✍✍✍✍✍सरकार के 1000 दिन पूरे होने पर जिला में होगा मुख्यमंत्री का कार्यक्रम,15 से लेकर 17 सितंबर तक राष्टीय अध्यक्ष अमित शाह का झारखण्ड दौरा,16 अगस्त से 20 अगस्त तक तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के तहत तिरंगा संकल्प यात्रा होगा.
जिला अध्यक्ष चाईबासा दिनेश नन्दी ने कहा कि कार्यसमिति में जो निर्देश जिला समिति को मिला है उसको हर हाल में पूरा होगा।संगठन का काम बेहतर ढंग से प्रदेश कमिटि के निर्देश पर जारी है।


