
चाईबासा :पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन की खबर देश में फैलते ही पुरे देश में शोक की लहर दौड़ पड़ी. झारखण्ड के प०सिंहभूम जिले में भी इस शोक की घड़ी पर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिले के कांग्रेसियों ने कहा कि अटल जी का जाना एक युग का अंत है.
नेताओं ने कहा कि अटल जी की सोच, विचार उनकी रचनाएं, राष्ट्र के प्रति उनका समर्पण, उनकी बुद्धिमता हमेशा हम सबों का प्रेरणा और मार्गदर्शन करती रहेंगी. एक बहुत बड़े विचारक, कवि, देशभक्त और राष्ट्रवाद की सर्वोच्च शिक्षा देने वाले वीर पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी आज हमारे बीच नहीं रहे.
देश में प्रेरणा के स्रोत रहे भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करने का काम किया है. उनकी राष्ट्रवाद की भावना को हम हमेशा नमन करता है. सदियों में ऐसे वीर पुरुष हमारे बीच आते हैं. भारतीय राजनीति को छः दशकों तक सींचने वाले भारत रत्न शिखर पुरुष को हम सब वंदन करते हैं. यह एक युग का अंत है. देश ने एक अनमोल रत्न खो दिया है. अटल जी देश में प्रधानमंत्री के तौर पर एक कुशल नेतृत्व प्रदान किया. जब विपक्ष में रहे तो राजनीति के आदर्शों का पालन किया. भारतीय राजनीति का अध्याय उनके द्वारा किये कार्यों को हमेशा याद रखेगा.
अटल जी की छवि एक लोकप्रिय, सर्वस्वीकार्य राष्ट्रीय नेता के रूप में प्रारंभ से अंत तक रही. हमेशा उन्होंने सत्ता को सेवा का क्षेत्र माना राष्ट्रहितों के समक्ष कभी समझौता नहीं किया. पूरे जीवनकाल तक बेदाग राजनेता की छाप छोड़ी. देश की जनता ने उन्हें सिर्फ एक पार्टीके नेता के तौर पर कभी नहीं देखा. देश ने उन्हें राजनीतिक विचारधारा से परे जाकर उन्हें प्यार दिया. उन्होंने संगठन को स्थापित करना सिखाया. हम सब उन्हें नमन करते हैं.
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सन्नी सिंकु , जीप सदस्य सुशीला पुरती , पूर्व नप अध्यक्ष नीला नाग , कोल्हान प्रवक्ता सुनीत शर्मा , जिला सचिव सह मीडिया प्रभारी त्रिशानु राय , उद्योग व व्यवसाय विभाग चेयरमैन राधा मोहन बनर्जी , आदिवासी कांग्रेस चेयरमैन महेन्द्र जामुदा , जिला उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर दास , कार्यलय सचिव शैली शैलेन्द्र सिंकु , मुकेश कुमार , टिंकु यादव , नन्द गोपाल दास , इंदुशेखर तिवारी , राम स्वरूप अग्रवाल , कार्तिक बोस , युवा कांग्रेस विस उपाध्यक्ष संदीप सन्नी देवगम , शहनवाज अहमद ,मनीष देवगम , लक्ष्मण हासदा , सुशील कुमार दास सहित अन्य शामिल थे ।



