
चक्रधरपुर।
सोमवार को अभियान के अंतर्गत पुरे रेल मंडल में स्वच्छ रेलगाड़ी (swachh train) दिवस के मद्देनज़र मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों में आने जाने वाले एवं रुकने खुलने वाले ट्रेनों में सघन सफाई अभियान चलाया गया। ट्रेन संख्या 18189, 12801, 18029, 18403, 12833, 12871 आदी ट्रेनो का निरिक्षण किया गया।
इसके अलावा राउरकेला, टाटा , चक्रधरपुर , झारसुगुड़ा और बाकि सभी स्टेशनों में भी सफाई अभियान चलाया गया।
कांड्रा स्टेशन में मशीन दुआरा घास कटाई का कार्य किया गया, सोनुवा स्टेशन में स्वच्छता शपथ, स्वच्छता जागरूकता प्रभात फेरी, बच्चो के लिए स्वच्छता के ऊपर चित्रांकन प्रतियोगिता, स्टेशन के यात्रिओ के बीच हैंडबिल का वितरण आदी किया गया
राउरकेला स्टेशन के फ़ूड प्लाजा में विशेष रूप से आज सफाई अभियान एवं निरिक्षण किया गया
स्टेशनों में उद्घोषणा के दुआरा , पोस्टर स्लोगन के माध्यम स स्टेशनों एवं ट्रेनों में यात्रियो के बीच स्वच्छता संदेश भी दिया गया।
इसके अलावा यात्रियो से सफाई से सम्बंधित फीडबैक फॉर्म भी भरवाया गया।
एंटी littering ड्राइव और स्पेशल टिकट चेकिंग चलाया गया।


