Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » चक्रधरपुर : डायन के संदह में दामाद ने सास की बेरहमी से पीट पीट कर दी हत्या
चाईबासा

चक्रधरपुर : डायन के संदह में दामाद ने सास की बेरहमी से पीट पीट कर दी हत्या

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 12, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

विधायक शशिभूषण सामाड ने गांव पहुंच कर मृतक के परिजनों को किया मदद, देर शाम को शव का हुआ अंतिम संस्कार

चक्रधरपुर
चक्रधरपुर प्रखंड के केंदो पंचायत अंतर्गत कुरूलिया नंबर-2 गांव में अंधविश्वासी युवक ने अपनी फूफी सास को मौत की नींद सुला दिया. उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर डायन के संदेह में हंसुआ, डंडा व कुल्हाड़ी से पीट पीट कर हत्या कर दी. जिसके बाद दोनों युवक शव को खेत में छोड़ कर फरार हो गये. जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब नौ बजे 50 वर्षीय महिला मनप्यारी देवी (फूफी सास) घर के समीप खेतों में धान काट रही थी. इस बीच दामाद रंजीत प्रधान व उसके दोस्त विकास प्रधान खेत में घुसे और महिला के साथ बहस करने लगे. दामाद ने आरोप लगाया कि तुमने ही मेरे बेटे की जान ली है. तुम डायन हो कहते हुए दोनों ने मनप्यारी देवी पर कुल्हाड़ी, हंसुआ व डंडा से बेरहमी से पीट कर हत्या कर दिया. हत्या के बाद दोनों गांव से फरार हो गये. महिला की सिर, दोनों हाथ, कमर में जख्म के बहुत सारे निशान हैं. जिससे महिला की घटना स्थल में ही मौत हो गयी. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने चक्रधरपुर थाना को सूचना दिया. सूचना पा कर थाना के एएसआई राजेश कुमार व बीबी सिंह घटना स्थल पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल भेज दिया. दोनों आरोपियों को पुलिस तलाश करने में जुट गयी है. मालूम रहे कि मृतक मनप्यारी देवी के भाई गोविंद चंद्र प्रधान की बेटी के साथ रंजीत प्रधान का विवाह हुआ है. जिससे रिश्ते में रंजीत प्रधान मनप्यारी देवी का दामाद लगता है. मृतक के दो बेटे परमेश्वर प्रधान व नागेश्वर प्रधान बैंगलोर में काम करते हैं. वह अपने दोनों बहु के साथ रहती थी. हत्या की सूचना उनके बेटों को दे दिया गया है.

हत्या का कारण

रंजीत प्रधान के डेढ़ साल का एक पुत्र अरमान प्रधान की मौत दस दिन पहले निमोनिया बीमारी से हो गयी थी. बच्चे को निमोनिया होने के साथ-साथ वह मोबिल भी पी लिया था. जिससे उसकी मौत दस दिन पहले हो गया था. जिससे रंजीत प्रधान गुस्सा में था और फूफी सास मनप्यारी देवी को मारने के लिए मौका खोज रहा था. रविवार की सुबह खेत में अकेले धान काटते देख कर सास को डायन बता कर हत्या कर दिया.

समाज से अंधविश्वास को दूर हटाना होगा : विधायक

घटना की सूचना मिलते ही विधायक शशिभूषण सामाड कुरूलिया गांव पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली. विधायक ने मौके पर उपस्थित पुलिस बल को आदेश दिया कि ऐसे हत्यारों को किसी भी हाल में बख्शा ना जाए. उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. विधायक श्री सामाड ने कहा कि हमें ऐसे अंधविश्वास से दूर रहना चाहिए. किसी भी बीमारी के इलाज हेतु ओझा-गुनी के चक्कर में ना पड़कर डॉक्टर के पास जाना चाहिए. विधायक ने मृतक के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को लकड़ी की व्यवस्था एवं आर्थिक मदद किये.

मनप्यारी देवी मिलनसार महिला थी : ग्रामीण

झारखंड पिछड़ी मोर्चा के संयोजक जयजगन्नाथ प्रधान एवं अन्य ग्रामीणों ने कहा कि मृतक मनप्यारी देवी मिलनसार महिला थी. उन्हें उनके भतीजा दामाद ने डायन के संदह के हत्या कर दिया. दरअसल कुछ दिन पहले आरोपी व्यक्ति रंजीत प्रधान के बेटे की मृत्यु निमोनिया बीमारी के कारण हो गई थी. तब से उन्हें मनप्यारी देवी पर संदेह था.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS: साकची में अंकिता सिन्हा की गज़लों पर झूमा जमशेदपुर, कुश भवन में देर रात तक बजती रहीं तालियां

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.