
सहरसा । जिला अंतर्गत सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के नगर पंचायत क्षेत्र के रंगिनिया गांव निवासी श्री पशुपति नारायण मंडल के पुत्र हिन्दी दैनिक ” सोनभद्र एक्सप्रेस ” के अनुमंडल संवाददाता ब्रजेश भारती को ” कोसी टाईम्स काॅन्क्लेव 2017 ” में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिये उत्कृष्ठ पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया ! यह पुरस्कार न्यूज वेब पोर्टल कोसी टाईम्स मधेपुरा के द्वारा उसके दुसरे स्थापना दिवस पर डीआरडीए भवन मधेपुरा में आयोजित सम्मान समारोह मे जिलाधिकारी मधेपुरा व एसपी मधेपुरा के द्वारा प्रदान किया गया !


विगत 12 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न हिन्दी दैनिक में कार्य करने के साथ अाधुनिक दौर के वेब पोर्टल पत्रकारिता व सोशल मिडिया के माध्यम से अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले ब्रजेश भारती का चयन उनकी पत्रकारिता व समाजसेवा के क्षेत्र में अच्छे योगदान,रचनात्मक कार्य,बेहतर प्रदर्शन व उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए अवार्ड/पुरस्कार दिया गया है !
गौरतलब है की ब्रजेश भारती महान स्वतंत्रता सेनानी पूर्व सांसद सह विधायक स्व0 जियालाल मंडल के पौत्र है ! भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में इनके परिवार की अहम भूमिका की चर्चा आज भी होती है ! उनको सम्मान मिलने पर कई लोगों ने बधाई दी है जिनमें जिप के पूर्व उपाध्यक्ष रितेश रंजन,भाजपा नेता संजीव भगत,अरविंद सिह,ललन यादव,चांद मंजर ईमाम,कांग्रेस नगर अध्यक्ष सचिन स्वर्णकार के अलावे मिडिया जगत से वरिष्ठ पत्रकार गंगेश झा,अजय कुमार,वष्ठिठ कुमार, कुनाल किशोर,महेन्द्र प्रसाद,विनोद सिंह,कुमार राजेश,एकराम आलम,निरंजन कुमार,आयुष कुमार,विमलेश भारती आदि ने बधाई दी !

