
सिमरी बख्तियारपुर,सहरसा, ब्रजेश भारती !
बख्तियारपुर पुलिस सर्किल क्षेत्र के सलखुआ थाना अन्तरगर्त चिड़ैया के समीप दबंगों के द्वारा 150 महादलितों के आशियाने उजाड़ने के मामले में शुक्रवार देर शाम पीड़ित देवनंदन राम ने सलखुआ थाने में लिखित आवेदन दे बारह नामजद सहित दो-ढाई सौ अज्ञात लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है!
दर्ज प्राथमिकी में देवनंदन राम ने कहा है कि हम सभी महादलित एवं अत्यंत पिछड़ी जाति के व्यक्ति है, मौजा चिड़ैया अंतर्गत नया खाता संख्या 493 नया खेसरा 1914, 1915, 1910, 1911, 1908, 1906, 1751, 1752, 1754, 1755, 1756, 1753, 1744, 1747, 1749 एवं 1745 रकवा करीब 8 बीघा जमीन पर मकान झोपडी आदि बना कर गुजर-बसर कर रहा हूँ ! दिनांक पांच जनवरी को समय करीब मध्य रात्रि में कारी सिंह, भुजा सिंह, महेश सिंह, गौतम सिंह, राजकुमार सिंह, पोशों सिंह, बम सिंह, रितेश सिंह, तीरथ सिंह, चाँद सिंह, बिहारी सिंह, सिंटू सिंह समेत करीब दो-ढाई सौ अपराधकर्मी सभी ग्राम सोनवर्षा, रहीमपुर, चार खूंटी टोला जिला खगड़िया के पन्द्रह – बीस ट्रैक्टर, चार जीप तथा बीस – पच्चीस घोड़ी पर सवार हर्वे – हथियार से लैश होकर आये और गाली-गलौज सहित मारपीट करने लगे और बोले कि चमार-मुसहर का मन बढ़ गया है, देखते है कौन बचाता है और जब हमलोग की महिलाओ ने विरोध किया तो गर्भवती तारा देवी के पेट में मारा, जिसका चिड़ैया ओपी क्षेत्र में इलाज चल रहा है.वही बिंदो देवी को नग्न करके मारपीट किया एवं बाल पकड़ के जमीन पर गिरा दिया जिससे वह बेहोश हो गई.वही दो सौ झोपड़ी को तोड़ कर ट्रैक्टर पर लाद लिया तथा कुछ झोपड़ी को सड़क किनारे आग लगा दिया.इसके साथ-साथ घर का सारा सामान लूट लिया!


