

एसडीओ से लिखित शिकायत कर जांच की मांग
सिमरीबख्तिया
रपुर(सहरसा) ब्रजेश भारती ।
प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था भगवान भरौसे चल रही है आये दिन किसी ना किसी विधालय में कुछ व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिलनी आम बात हो गई है।ताजा मामला प्रखंड के सिमरी पंचायत स्थित प्राथमिक मकतब बलुआपार की है।इस विद्यालय अन्तगर्त पोषक क्षेत्र के करीब तीन दर्जन अभिभावकों ने संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक की मनमानी व मीड डे मील में धांधली व शिक्षकों के समय पर विद्यालय नहीं आने का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एक हस्ताक्षरित लिखित आवेदन सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडलाधिकारी सुमन प्रसाद साह को देकर जांच की मांग की है। दिये गये आवेदन में ग्रामीणों का कहना है की यह विधालय पड़ोस के प्रखंड सौरबाजार से सटा हुआ है और दूर दूर तक कोई विद्यालय भी नहीं है और हमारे बच्चे के लिये इस विधालय के अलावे कोई विकल्प भी नही है इसके बाबजूद इस विद्यालय प्रधान मो अफसर आलम विद्यालय में अपनी मनमानी करतें हैं और अपने अधीनस्त शिक्षकों पर भी उनका कंट्रोल नहीं जिस कारण कोई भी शिक्षक आज तक समय पर विद्यालय नहीं आतें हैं जबकि इस विद्यालय 123 नामांकित छात्र व छात्राएॅ हैं बावजूद 20 से 30 छात्र ही उपस्थित रहतें पर रोजाना बच्चो की हाजरी 80 से 90 तक उपस्थिति पंजी में दर्ज कर मीड डे मील का लाभ उठातें हैं विद्यालय कभी भी समय पर नही खुलता है ना ही बंद होता है। विद्यालय प्रधान के अलावे दो पुरूष व एक महिला शिक्षिका है जिसमें दो हमेशा किसी ना किसी कार्य से छूट्टी पर ही रहतें हैं अगर आतें भी हैं तो उनका पठन पाठन में कोई रूची नहीं रहती और आपस में गप्पे मार समय बीता कर चलें जातें हैं वही उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी से पठन पाठन सुचारू करवाने की गुहार लगाते हूये जांच करवाने की मांग की है । इस संबंध में एसडीओ सुमन प्रसाद साह से पुछे जाने पर बताया की लिये गये आवेदन के आलोक में जांच की जायेगी,दोषी पाये जाने पर प्रधान पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

