
जमशेदपुर।
सरायकेला जिला के नीमडीह थाना क्षेत्र फरंगा गांव में एक प्रेमी युगल के द्वारा जहर खा कर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश मे आया है।वही जहर खाने से प्रेमिका की मौत हो गई है। जबकि प्रेमी को गंभीर हालात में एम जी एम अस्पताल में भर्ती है।


बताया जाता है कि नीमडीह थाना क्षेत्र फरंगा गांव में एक प्रेमी युगल ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से जहर खा ली। आनन फानन दोनो को उसके परिजनो इलाज के लिए जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल लाया । जहां इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई। वही प्रेमी की गंभीर स्थिती एम जी एम इलाजरत है।
जानकारी अनुसार क नीमडीह थाना क्षेत्र फरंगा गांव के रहने वाला विक्की महतो ट्रेक्टर चालक था। वह उसके साथ काम करने वाली एक महिला का साथ प्रेम करता था। इस बात की जानकारी दोनो के परिवालो को हो गई दोनों एक ही गांव का रहने वालें है।दोनो एक दूसरे से प्यार करते थे। लेकिन दोनों के परिवार वालों ने एक दूसरे से मिलने से मना किया। उधर जब परिवार वालों ने मिलने से मना किया तो दोनों एक साथ मरने की कसम खा ली और दोनों ने जहर खा लिया है। जहर खाने से प्रेमिका की मौत हो गई। वही युवक एमजीएम अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।
वही इस सबंध मे नीमडीह थाना प्रभारी ने कहा कि प्रेमी जोड़ो के द्वारा आत्महत्या करने के उद्देश्य से जहर खाने का मामले की जानकारी मिली है। लेकिन अभी तक इस सबंघ मे पुलिस को कोई लिखीत शिकायत नही की गई है। उन्हे जानकारी मिली है कि जमशेदपुर के एम जी एम अस्पताल में जहर खा कर एक युवती की मौत हुई है। पुलिस मामले की जानकारी प्राप्त कर रही है।

