
जमशेदपुर।


कचङा फेकनें स्थान नही होने के कारण घरो से निकलने वाले कचङे का उठाव नही हो पा रहा हैं। इस कारण आदित्यपुर में इन दिनो जगह जगह कचङा अंबार लगा हुआ है । इस कारण पुरे कचङे सें निकलने वाले दुर्गन्ध से परेशान हैं।हालाकि कचङे फेकने के लिए एक कंपनी को टेंडर दिया जा चुका है लेकिन उनके द्वारा भी कचङे का उठाव नही किया जा रहा हैं।ठेका लेनेवाले कंपनी प्रंबधन का कहना है कि जगह नही मिलने के काऱण कचङा का उठाव नही हो पा रहा हैं।वही एक महिला पार्षद के प्रतिनिधि ने आर आई टी थाना मे कचङे नही फेकने के मामले मे एक मामला दर्ज कराया हैं।
आदित्यपुर नगर परिषद की आबादी लगभग दो लाख की है और इस परिषद में 32 वार्ड आते हैंऔर करीब 20 टन कचङा रोज यहां से निकलता है।लेकिन कचरा के डंपिग यार्ड नही रहने के काऱण सारे कचङे वही के वही पङे हुए है।पहले यहां का कचङा आदित्यपुर के खऱखाई नदी के किनारे रेलवे पुल के किनारे फेंका जाता था लेकिन पिछले दिनो कुछ लोगो के द्वारा वहां कचङा फेकनें से मना कर दिया गया।जिसके कारण वहां पर कचङा फेकना बंद हो गया हैं।
वही कचङा फेकने के मामले को लेकर वार्ड संख्या 17 के पार्षद अनुप्रिया रमण के प्रतिनिधि ने आर आई टी थाना मे मामला दर्ज कराया है ।थाने मे मामला के मुताबिक वार्ड संख्या -17 क पार्षद के द्वारा अपने स्तर से कचङा का हटा कर जहां पूर्व मे कचङे फेके जाते थे वहां टैक्ट्रर ले कर पहुँचे तो पहले से मौजुद वहां कुछ लोगो ने भगा दिया।घमकी दी गई कि अगर कचङा फेकने यहां पर कोई आएगा तो उसे मार कर यही फेक दिया जाएगा।घमकी मिलने पर पार्षद के प्रतिनिधी के द्वारा आर आई टी थाना मे मामला दर्ज कराया गया ।
वार्ड 17 की महिला पार्षद अनुप्रिया रमण ने कहा कि कचङा फेकने का स्थान चिह्नीत नही होने के काऱण पिछले एक माह से वार्डो का कचङा का उठावनही हो पा रहा हैं। कचरा उठान नही होने की बात कई बार नगर पार्षद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कही गई लेकिन दोनो के कानो मे जु तक नही रेंगा ।उन्होने कहा कि पूर्व जहां कचङे फेके जाते थे वहा कचङा फेकने के लिए जब हमारी गाङी गई तो वहां से कुछ दंबगो ने मिलकर गाङी को भगा दिया और गाङी के चालक को घमकी भी दी गई ।कचङा नही फेके जाने के काऱण कॉलोनी में जगह जगह कचङो का अंबार लगा हुआ हैं।
वही कचङो का उठाव नही होने से स्थानिय लोगो मे रोष व्याप्त देखा जा रहा हैं।स्थानिय निवासी सुरेशघारी ने कहा कि अगर इस मामले में नगर पार्षद कोई जल्द कदम नही उठाता है तो नगर पार्षद के खिलाफ जोरदार अंदोलन
किया जाएगा।जिसकी सारी जबाबदेही जिला प्रशासन पर होगी।

