

सरायकेला-खरसावां।
जिला पुलिस ने एटीएम को चोरी करते तीन लोगो को पकडने मे सफलता पाई है। पक़ड़ गए चोरो ने पुलिस के सामने स्वीकार किया है कि वे सभी बैक ऑफ इण्डिया के ए टी एम को चोरी करने का प्रय़ास कर रहे थे।
इस सबंध मे डी एस पी दीपक कुमार ने बताया कि सरायकेला पुलिस रात्री गश्ती के दौरान सरायकेला- चाईबासा पथ के छोटा टांगरानी गांव के खेत मे जीप के लाईट से कुछ चमकीला समान दिखा । वहां पहुंच कर पत्ता हटाया तो देखा कि तीन मोटर साईकिल छुपा कर रखा गया है। पुलिस को शक हुआ कि कोई अपराधी किसी अपराध की योजना से यहां आए है और बाईक को छुपा कर योजना बनाने मे लगे है।उन्होने कहा कि पुलिस ने तुरतं सर्च अभियान की शुरुआत किया तो पाया बैक ऑफ इण्डिया के ए टी एम का शटर गिरा है । और अंदर से कुछ आवाजे आ रही है।
इसके बाद पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए तीनो को पकड़ लिया पुछताछ मे इन लोगो ने बताया कि वे एटीएम को चोरी करने के लिए आय़े हुए थे।उन्होने कहा कि पकड़े गए लोगो मे सत्यव्रत मंहती ,सोनु महंती और निमीत मंहती है और तीनो सरायकेला थाना क्षेत्र के छोटा आंमदा के रहने वाले है।
उन्होने कहा कि पक़ड़े गए लोगो के पास से दो लोहे का नुकीला रड .एक प्लास्टिक पिस्तौल,एक टुटा ताला पांच मोबाईल और तीन मोटरसाईकिल पाया गया।

