
सरायकेला।


चांडिल प्रखंड के ग्राम पंचायत रूचाप के वार्ड संख्या 10 के मनरेगा मजदुरों ने वार्ड सदस्य सरस्वती रविदास पर लगभग 40 महिला मनरेगा मजदुरों द्वारा उपायुक्त, अनुमण्डल कार्यालय, चाण्डिल, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, चाण्डिल थाान को डाक खाते से अवैध निकासी की लिखित शिकायत की । आज गुरूवार को वार्ड 10 टीर्चस कॉलोनी क मनरेगा मजदूर अपने खाते को अपटुडे करने डाकघर चाण्डिल पहुँचे । शाखा प्रबंधक ने बताया की खाता में शून्य राशी है।खाते से अन्तिम निकासी जून माह 2015 में ही निकासी कर ली गई है । इस मामले की खुलासा होते ही वार्ड सभी मजदूर अपना खाता लेकर अपटुडे कराया गया तो राशी शुन्य पाया।
इस सबंध में विश्वनाथ कालिन्दी ने बताया की वार्ड 10 के सदस्य सरस्वती रविदास की पति राजेश रविदास द्वारा मनरेगा कार्य के दौरान वर्ष 2013 को बिना बताये ही सभी मनरेगा मजदुरों का हस्ताक्षर के स्थान पर टीप लेकर लगभग 40 मजदूरों के नाम पर खाता खोल दिया गया । इस खाते का संचालन वार्ड सदस्य के पति राजेस रविदास व रोजगार सेवक द्वारा किया जा रहा था । मनरेगा मजदूरों के जार्व कार्ड में कार्य तालिका में कार्य दिवस अंकित नही किया गया है । किन्तु पासबुक में राशी आई और निकासी कर ली गई है ।
इस संबंध में रूचपा के मुखिया हेमलता मानकी ने बताया वार्ड 10 को 2 मनरेगा के तहत एवं एक मुखिया फंड की योजना दिया गया था । उस दौरान कार्य दिवस का मस्टर रौल वार्ड सदस्य, मेट, और रोजगार सेवक के देख रेख में प्रखण्ड को दिया जाता था । इस दौरान में खाते किस प्रकार खोला गया इस की जानकारी नही है । विशेष सूत्र के अधार पर डाक घर से मनरेगा की राशी की खाते से निकासी करने के लिए एक गवह के हस्ताक्षर व खाता नं0 देर असानी से टीप लगाकर 40 मजदूरों के खाते से लगभग कुल 48000 हजार से अधिक की अवैध निकासी कर ली गई । इस की शिकायत चाण्डिल अनुमण्डल पदाधिाकरी क अनुपस्थित में बड़ा बाबु सत्येन्द्र षांड़गी को मजदूरो ने सौपा । इस लक्ष्मी मुखी बासन्ती देवी, पोदो रूहीदास, टुसु रूहीदास, दुर्गा रविदास, दुलाल रूहीदास, अरूण रूहीदास और अन्य शामील थे ।

