
आसनबनी के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, कई घायल
चांडिल: एनएच 33 पर आसनबनी के पास रविवार की रात रांची से टाटा जा रही बस के अनियंत्रित होकर पलटने से कई यात्री घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार रांची से टाटा जा रही नटराज नामक यात्री बस संख्या जेएच 01 एएक्स 4599 आसनबनी के पास मोटल हाईवे के सामने अनियंत्रित होकर सडक किनारे बने तालाबनुमा गड्ढे में पलट गयी. बस के गड्ढे में पलटने से बस का आधा हिस्सा पानी में डुब गया. बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद समाजसेवी प्रबोध उरांव, सुकलाल पहाडिया समेत कई लोग दुर्घटनास्थल पर पहुंचे और बस का शीशा तोडकर यात्रियों को निकाला. दुर्घटना स्थल पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने यात्रियों को दुसरे बाहनों से टाटा भेजा. दुर्घटना में घायल हुए यात्रियों को जीवन रक्षा एंबुलेंस से जमषेदपुर भेजा गया. इसकी सूचना मिलने पर चांडिल पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. दुर्घटना के बाद बस का खलासी लापता हो गया है. समाचार लिखे जाने तक खलासी की तलाश किया जा रहा था.।



