
शिर्डी : कौशिक घोष चौधरी
श्री साईं बाबा समाधी शताब्दी महोत्सव 2017-2018 के कार्यक्रमों से एक कार्यक्रम “श्री साईं बाबा पादुका दर्शन पर्व” का आयोजन 13 अक्टूबर से 14 अक्टूबर को साईं सेवा ट्रस्ट , गोवा के तत्वाधान में डॉ. श्यामा प्रसाद मुख़र्जी स्टेडियम , बम्बोलिम , गोवा में किया जायेगा । दर्शन पर्व के प्रथम दिन 13 अक्टूबर को बाबा की काकड़ आरती , अभिषेक पूजा , साईं आराधना , साईं उपासना , माध्यान आरती , साईं भजन , साईं स्वर , साईं गीत , साईं पालखी डिंडी , धुप आरती , साईं नृत्य एवं ओमकार स्वरूप कार्यक्रम
होंगे ओमकार स्वरुप में सुप्रसिद्ध भजन गायक श्री सुरेश वाडकर भजन प्रस्तुत करेंगे I दर्शन पर्व के अंतिम दिन 14 अक्टूबर को बाबा की काकड़ आरती , अभिषेक पूजा , गोमान्त साईं की आरती , साईं स्वरानंद , साईं प्रसाद , माध्यान आरती , साईं भजन , साईं चरित्र कथानक , साईं सत्कार शोला , धुप आरती , साईं नाद , साईं भजन साईं भजन संध्या जैसे विभिन्न कार्यक्रम होंगे ।
साईं सेवा ट्रस्ट गोवा के सचिव श्री प्रदीप पल्येकर ने बताया की साईं सत्कार शोला में गोवा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर परिरकर , केंद्र सरकार के आयुष पंत्री श्री श्रीपद नायक , साईं बाबा संसथान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ०सुरेश काशीनाथ हावरे , साईं बाबा संसथान ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमती रूबल अगरवाल एवं साईं सेवा ट्रस्ट , गोवा के अध्यक्ष श्री अनिल कोउंतो उपस्थित रहेंगे ।साईं नाद कार्यक्रम में 50 की संख्या में वाद्ययंत्र कलाकारों के द्वारा सामूहिक रूप से शास्त्रीय धून प्रस्तुत किया जायेगा एवं साईं भजन संध्या में सक्सेना बंधू के द्वारा भजन प्रस्तुत की जाएगी । इसके अलावा ट्रस्ट को उम्मीद है करीब 2 लाख भक्त बाबा के चरण पादुका दर्शन में भाग लेंगे और दोनों दिन भक्तों के लिए वृहत महाप्रसाद की व्यवस्था की गयी है I



