
शिरडी।
श्री साईंबाबा संस्थान ट्रस्ट , शिर्डी जल्द ही मंदिर को उच्च स्तरीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए महाराष्ट्र राज्य सुरक्षा निगम के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर कर रहा है। इस प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) एस के श्रीवास्तव के साथ शिरडी साईं बाबा संस्थान के अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया जायेगा ।
शिरडी साईबाबा संस्थान ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ०सुरेश काशीनाथ हावरे ने कहा कि मंदिर ट्रस्ट की मांग थी कि मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था के लिए केंदीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को तैनात किया जाये पर उन्होंने कहा की उच्च अधिकारीयों के द्वारा सुरक्षा बल उप्लब्ध कराने में असमर्थता जतायी गयी क्योंकि यह बल औद्योगिक सुरक्षा के लिए एक विशेष बल है, इसलिए हमने राज्य के एमएसएससी से सशस्त्र गार्ड के सेवा लेने का फैसला किया है । हमारे बोर्ड ने एमएसएससी से 200 लोगों को लेने का निर्णय पारित
किया और इसमें महीने का 40 लाख खर्च आयेगा I
श्री हावरे ने कहा की ट्रस्ट में अपने मंदिर, हॉस्टल, अस्पताल और अन्य संपत्तियों के सुरक्षा के लिए 1,000 से अधिक गार्ड हैं। इसके अलावा, शिरडी पुलिस स्टेशन से भी पुलिसकर्मी हैं “हमलोगो ने एक पुलिस स्टेशन की स्थापना के लिए विशेष रूप से मंदिर परिसर के लिए एक पुलिस उपाधीक्षक के रैंक के अधिकारी के नेतृत्व की मांग की है I
इस बीच, श्री श्रीवास्तव ने कहा कि एमएसएससी के सुरक्षा गार्ड मंदिर के आन्तरिक सुरक्षा में तैनात रहेंगे जबकि मंदिर के ट्रस्ट गार्ड भक्तों के प्रवेश व्यवस्था नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन पर निगरानी रखेंगे ।
1 अक्टूबर से श्री साईबाबा के महासमाधि के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा और इस उद्देश्य से बड़े पैमाने पर इसकी तैयारी चल रही है। सरकार ने हाल ही में एक आईएएस अधिकारी नियुक्त किया है, श्रीमती रूबल अग्रवाल को संसथान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया है। शिर्डी हवाई अड्डा भी लगभग तैयार है हवाई सेवा प्रारंभ करने के लिए और
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को इसका उद्घाटन करने के लिए आमंत्रित करने की योजना बना रहे हैं।


