
नक्सली बंदी को ले हाई अलर्ट, ट्रेनों की गतिसीमा पर लगा ब्रेक
रांची-
प्रतिबंधित नक्सली संगठन माओवादी झारखंड-बिहार एरिया स्पेशल कमेटी ने 5 जून की 12 बजे से 6 जून की रात्रि 12 बजे तक 24 घंटे का बंद की घोषणा की है। बंद को देखते हुए रेल प्रशासन ने धनबाद रेल मंडल के ग्रैंडकॉर्ड सेक्शन एवं सीआइसी सेक्शन तथा कोडरमा पुलिस ने हाई अलर्ट जारी किया है और सुरक्षा बढ़ा दी है। बताते चलें कि 25 जुलाई को गुमला जिले के चैनपुर में माओवादी शिवनंदन भगत उर्फ सिलवेस्टर की पुलिस मुठभेड़ में हत्या के विरोध में झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ में बंद बुलाया गया है। बंद को देखते हुए धनबाद रेल मंडल के आरपीएफ कमांडेंट डॉ. एएन झा, रेल एसपी असीम विक्रम ¨मज ने रेल ट्रैक सीमा में सुरक्षित परिचालन को लेकर संबंधित जिलों के एसपी के साथ सुरक्षा की तैयारी की समीक्षा की है। आरपीएफ कमांडेंट श्री झा ने बताया कि बंद को देखते हुए धनबाद रेल मंडल में पांच पेट्रोल स्पेशल को लगाया गया है। वहीं आरपीएफ, जीआरपी एवं संबंधित जिलों के पुलिस बल रेल ट्रैक की निगरानी कर रही है। इधर, कोडरमा एसपी वाईएस रमेश ने बताया कि बंद को देखते हुए जिले में गश्ती दल बढ़ा दी गई है। कोडरमा घाटी, सतगावां, गझंडी समेत कई इलाकों में पुलिस की पेट्रो¨लग बढ़ाई गई है और थाना एवं ओपी को अलर्ट कर दिया गया है। वहीं बंद को देखते हुए धनबाद रेल मंडल ने ट्रेनों की गतिसीमा घटा दी गई है। राजधानी एक्सप्रेसों के आगे पायलट इंजन चलाने एवं एक्स. ट्रेनों के आगे मालगाड़ी चलाने का निर्णय लिया गया है।



