
रांची ।

झारखंड सरकार अब खुद निगम का गठन कर शराब बेचेगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में आज हुई कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में फैसला लिया गया। झारखंड कैबिनेट में आज कुल 36 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक के बाद इस संबंध में मीडिया को जानकारी देते हुए राज्य के उत्पाद सचिव अविनाश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार वेबरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से शराब बेचेगी। यह फैसला एक अगस्त से लागू होगा। राज्य में फिलहाल 1400 लाइसेंसी शराब दुकानें हैं।

