Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » रांची-ऐसा काम करें कि देश आपको सैल्यूट करें — रघुवर दास
Top Stories

रांची-ऐसा काम करें कि देश आपको सैल्यूट करें — रघुवर दास

BJNN DeskBy BJNN DeskAugust 4, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

रांची।

गरीब को थाना में सम्मान दें। गरीब, आदिवासी, दलित, शोषित, वंचित, पीड़ितों के कारण ही लोकतंत्र जिंदा है। ये हमारे लोकतंत्र का पांचवां स्तंभ है। ये सम्मान के हकदार हैं। उनके प्रति अच्छा व्यवहार रहना चाहिए। हमें झारखंड में ऐसी पुलिस बनानी है, जो देशभर में प्रसिद्ध हो कि यह सबसे व्यवहार कुशल पुलिस है। उक्त बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहीं। वे झारखंड मंत्रालय में पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप दरोगा बने हैं लोगों की सेवा करने के लिए, रौब दिखाने के लिए नहीं। आजाद भारत में रौब का कोई स्थान नहीं है। क्षेत्र के लोगों के साथ संपर्क बनाकर रखना चाहिए। इससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी बेहतर रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ईमानदारी की जिंदगी में सुकून है। आपने अपने जीवन में काफी कठिनाइयां झेली हैं। उसे न भूलें। ईश्वर ने सेवा का एक मौका दिया है। अधिकारी बनने के साथ ही अब आपको जाति, धर्म, भाषा, प्रांत की भावना नहीं आनी चाहिए। यह आपका निजी जीवन का मामला ही रहे। सभी को न्याय दिलाना आपका दायित्व है। अपने कर्तव्य से अपनी ऐसी पहचान बनायें कि देश और समाज आपको सैल्यूट करे, आपका सम्मान करे। भ्रष्टाचारी का सम्मान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए अनुशासन जरूरी है। सुरक्षा सेवा में लगे अधिकारियों के लिए यह और भी ज्यादा जरूरी हो जाता है। आधुनिक जीवन में अपराध का रूप भी आधुनिक हो गया है। अब साइबर क्राइम बढ़ते जा रहे हैं। इस पर भी नियंत्रण के लिए प्रशिक्षण लें। आज के भौतिकतावादी युग में परिवार के परिवार आत्महत्या कर रहे हैं। कर्ज और तनाव के कारण ऐसा हो रहा है। पुलिस प्रशासन की जिम्मेवारी है कि वे समाज में जागरुकता फैलायें। इसके साथ ही राज्य में राष्ट्र विरोधी शक्तियां भी तरह-तरह के नाम से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न कर रही हैं। इनके प्रति भी चौकस रहने की जरूरत है। रघुवर दास ने कहा कि 2014 से अब तक पुलिस विभाग में 11451 नियुक्तियां की जा चुकी हैं। इनमें पुलिस अवर निरीक्षक, परिचारी, वायरलेस ऑपरेटर, सहायक पुलिस, पुलिस उपाधीक्षक के पद शामिल हैं। आज 2645 पुलिस अवर निरीक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गये हैं। 2645 पदों में से 83 प्रतिशत नियुक्तियां झारखंड के निवासियों की है। 17 प्रतिशत बाहरी राज्यों के हैं, लेकिन वे भी झारखंड में तीन पीढ़ियों से रह रहे हैं। इस प्रकार शत प्रतिशत नियुक्तियां झारखंड के लोगों की ही हुई है।नवनियुक्त 2645 पुलिस अवर निरीक्षकों में 223 महिलाएं हैं। मुख्यमंत्री ने इन्हें नियुक्ति पत्र देते हुए कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में सबसे आगे हैं। देश का नाम रोशन कर रही हैं। राज्य में सत्ता संभालने के साथ ही हमारी सरकार ने नियुक्तियां पर ध्यान दिया है। आनेवाले समय में और नियुक्तियां की जायेंगी।

इस अवसर पर प्रधान सचिव गृह विभाग श्री एस के जी रहाटे तथा पुलिस महानिदेशक श्री डी के पाण्डेय ने भी नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षको को सम्बोधित किया।कार्यक्रम में गृह विभाग के प्रधान सचिव एसकेजी रहाटे, पुलिस महानिदेशक  डीके पांडेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ सुनील कुमार वर्णवाल, डीजी  नीरज सिन्हा, डीजी  पीआरके नायडु, एडीजी  अनिल पालटा,एडीजी  अनुराग गुप्ता, एडीजी  आर के मल्लिक, एडीजी  रेजी डुंगडुंग समेत पुलिस विभाग के वरीय पुलिस अधिकारी, नवनियुक्त अवर निरीक्षक, उनके अभिभावक समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal:27 जुलाई 2026 सोमवार का पंचांग और राशिफल जानें माँ मातंगी ज्योतिष केंद्र के साथ

July 27, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: “चोर की दाढ़ी में तिनका”, मानगो मेयर सुधा गुप्ता पर लगे आरोपों पर प्रेस सलाहकार का पलटवार, दी मानहानि की चेतावनी

July 26, 2026

Jamshedpur News: खटिया बनी एंबुलेंस, सिस्टम की खुली पोल

July 26, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.