
पुलिस ने केस दर्ज करने से किया इंकार
संवाददाता,जमशेदपुर,3 अगस्त।
मानगो दाईगुट्टो साहु लाईन निवासी मुन्ना साहु के घर के सामने खडे छह टेम्पो से उनके रिश्तेदारों ने छह चक्का और दो बैट्री की चोरी कर ली। पुलिस ने मुन्ना की शिकायत नहीं सुनी,जिसके कारण मुन्ना ने मानगो पुलिस का एसएसपी से शिकायत की है। मुन्ना साहु ने बताया कि उनके चाचा हिरा लाल साहु के साथ भूमि विवाद था। उनका हिस्सा उनको दे दिया गया। इसके बाद भी वे शनिवार की रात अपने पुत्र रोहित साहु,राहुल साहु के साथ हथियार बंद हो कर उनके घर पर आये और दरवाजा को अन्दर से बंद कर दिया। उसके बाद घर के बाहर खडे पांच टेम्पो से छह चक्का व दो बैट्री खोल कर ले गये। उन लोगो ने पडोसियों की मदद से दरवाजा खोला और मानगो पुलिस को लिखित जानकारी दी। इसके बाद भी पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी, तब उन लोगों ने एसपी से इसकी शिकायत की है।



