
किशोर कुमार
मधुबनी
हरलाखी/मधुबनी।05 जूलाई
हरलाखी प्रखंड मुख्यालय के उमगांव बाजार चौक पर उस समय अफरातफरी का माहौल कायम हो गया जब बाजार में खड़े दो सांढ़ अचानक आपस में भीड़ गए। बुधवार चौक पर सब्जी बाजार लगा था। भीड़ काफी तादाद में थी। सांढ़ की लड़ाई से सब्जी ब्यापारियों का सामान भी तहस नहस हो गया। कई लोगों को चोटें भी आई। लोग इधर उधर जान बचाकर भागने लगे। चोटिल ब्यक्तियों की पहचान नहीं की जा सकी। चोटिल लोग इधर उधर भागकर अपने अपने घर को पहुंच गए।हालांकि बताई जा रही है कि सभी घायलों का ईलाज नीजी क्लिनिक में कराया गया। सांढ़ के लड़ाई के क्रम में चौक पर कई बाईक व वाहन भी छतिग्रस्त हो गए। बाद में लोगों की सूझ बूझ से स्थिति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब आधे घंटे तक चली सांढ़ की लड़ाई के क्रम में कई दुकानें व गाड़ियां भी टूट गई। कई लोग आनन फानन में भागकर अलग अलग निजी क्लीनिकों में जाकर उपचार कराया। बाद में लोगों ने अपनी सूझबूझ से स्थिति की नियंत्रित कर दोनों सांढ़ों को चौक से दूर भगा दिया।



