
अजय धारी सिंह
मधुबनी ।
नगर थाने के भच्छी उतरवारी टोल में शनिवार शाम भोला मुखिया व उसकी पुत्री आरती देवी ( 22) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इसकी खबर मिलते ही लोग आक्रोशित हो गए। उग्र भीड़ ने आरोपी के घर को घेर लिया और आग लगा दी।
सूचना के बाद पहुंची पुलिस पर भीड़ ने हमला कर दिया। आरोपित ने अपने बचाव के लिए घर के अंदर से फायरिंग भी की।
घटना का दो कारण बताया जा रहा है जिसमे से एक कारण आरोपित के भौंक रहे कुत्ते पर रोड़ा फेंकना बताया जा रहा है। वहीं कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग का मामला बता रहे हैं। आरोपित आपराधिक प्रवृत्ति का बताया जा रहा है।
बताया गया कि आरती देवी खेत से लौट रही थी। इसी दौरान हत्यारोपी का कुत्ता उसे देखकर भौंकने लगा। आरती ने कुत्ते पर रोड़ा फेंक दिया। इससे नाराज आरोपी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। बेटी को बचाने गए उसके पिता भोला मुखिया को भी गोलियों से भुना । हमले में एक अन्य भी घायल है। घटना को लेकर तनाव व आक्रोश है।
शनिवार की दोपहर मधुबनी के भच्छी गांव की ये घटना है जहां चाकू से गोदकर बेटी और पिता की हत्या कर दी गई। गुस्साए लोगों ने आरोपी तनवीर के घर को आग के हवाले कर दिया। हालांकि बाद पुलिस ने आरोपी को घर से निकाल लिया।
मौके पर भारी मात्रा में पुलिस बल मौजूद है। गांव वालों का कहना है कि अगर पुलिस ने समय रहते कार्रवाई की होती तो बात इस कदर नहीं बिगड़ती। गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर भी हमला करने का प्रयास किया। घटना नगर थाना के भच्छी गैस गोदाम के पास की है। हत्यारा को पुलिस ने किया गिरफ्तार, हत्यारा सरिसो-पाहि का बताया जा रहा है।

