
भोजपुर | बिहार के भोजपुर जिला मुख्यालय स्थित सब्जी गोला के समीप हरखेन कुमार जैन धर्मशाला गुरुवार की सुबह बम विस्फोट से दहल गया घटना उस समय हुई ,जब कोलकाता से आए करीब आधा दर्जन अपराधियों के पास रखे बम फट पड़े | दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है | ये दोनों अपराधी घायल है ,प्रारभिक पूछताछ में उन्होंने बताया की वे बैंक लूट की घटना को अंजाम देने आरा पहुंचे थे | एडीजी (मुख्यालय )एके सिंघल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया की दो लोगो से पूछताछ की की जा रही है | उन्होंने बताया की देशी बम था जो फट गया | आगे की जांच जारी है | सांसद आरके सिंह ने भी इस घटना पर आरा के एसपी से बात की | अचानक हुए विस्फोट से धर्मशाला में अफरा -तफरी मच गई | पुलिस ने घायलों में एक को अस्पताल पहुँचाया ,जबकि घटना के बाद भाग रहे एक अन्य घायल को गिरफ्तार कर लिया | घायलों को बेहतर चिकित्सा के लिए पटना रेफर कर दिया ।



