
जमशेदपुर।

पांच दिवसीय आनंद मार्ग के स्वयंसेवकों का प्रशिक्षण शिविर संस्था के मुख्यालय आनंद नगर में आज शुभारंभ हुआ भारत नेपाल तथा बांग्लादेश से पधारे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शिविर प्रभारी आचार्य सर्वगानंद अवधूत ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि आज संपूर्ण मानव जाति जीवन के आर्थिक सामाजिक राजनीतिक सांस्कृतिक सभी क्षेत्रों में चरम अवक्षय और भ्रष्टाचार का सामना कर रहा है इस स्थिति से त्राण केवल आनंद मार्ग सेवादल ही अपने साधना सेवा तथा त्याग पर आधारित अनुशासित जीवन शैली द्वारा ही दे सकता है इस शिविर में स्वयं सेवकों को प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं में बचाव तथा राहत कार्य आत्मरक्षा के तरीके स्वप्रबंधन व्यक्तित्व निर्माण समग्र स्वास्थसुख प्राप्ति के लिए समन्वित चिकित्सा तथा जनसेवा कल्याणकारी कार्यों का आयोजन इत्यादि विषयों पर देश विदेश से आमंत्रित विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा सिद्धांतिक एवं व्यवहारिक कक्षाएं दी जाएगी नेपाल से आए आचार्य ओमकारेश्वरनंद अवधूत को कक्षा संयोजन का जिम्मा दिया गया है

