Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » पटना-राजद विधायक पर पथराव, दो जख्मी
Top Stories

पटना-राजद विधायक पर पथराव, दो जख्मी

BJNN DeskBy BJNN DeskApril 24, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

राजद विधायक पर पथराव, दो जख्मी
फुलवारीशरीफ : राजधानी के जगनपुरा के खेमनीचक में रविवार को पीसीसी सड़क का शिलान्यास करने पहुंचे फतुहा के राजद विधायक डॉ रामानंद यादव का एक गुट के लोगों ने विरोध करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया. विधायक डॉ यादव ने खेमनीचक एनएच -30 से मंगल चौक तक एक करोड़ एक लाख की लागत से पीसीसी सड़क का शिलान्यास करने के बाद आम लोगों से बातचीत कर रहे थे इसी दौरान एक महिला माला सिन्हा व पति सीतेश रमण ने अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच कर विधायक के शिलान्यास कार्यक्रम का विरोध करते हुए शिलान्यास पट्ट को तोड़ दिया.
नगर निगम के वार्ड नंबर 44 की संभावित प्रत्याशी माला सिन्हा उसके पति सीतेश रमण और समर्थकों ने शिलान्यास कार्यक्रम का विरोध करते हुए विधायक पर पथराव कर दिया.
पथराव में विधायक समर्थक बृजनंदन राय और सत्येंद्र यादव का सिर फूट गया. इसके बाद पुलिस प्रशासन के सहयोग से किसी तरह विधायक को वहां से निकाला गया. इसके बाद विरोध कर रहे लोगों ने विधायक के विरोध में नारेबाजी करते हुए बाइपास जाम कर दिया. विधायक रामानंद यादव के विरोध में सड़क जाम कर रहे लोगों ने जम कर नारेबाजी की.
सड़क जाम करनेवालों का नेतृत्व कर रही महिला माला सिन्हा ने कहा कि वार्ड का चुनाव होनेवाला है. जिस सड़क का शिलान्यास विधायक के द्वारा किया जा रहा, उस सड़क पर रोड़ा आदि डलवा कर उन्होंने अपने खर्चे से सड़क का निर्माण शरू कराया है. इस सड़क की जर्जर हालत से लोगों को काफी दिनों से परेशानी झेलनी पड़ रही थी.माला सिन्हा का कहना था कि निगम चुनाव नजदीक आ गया है, तो विधायक सड़क का शिलान्यास करने पहुंच गये. करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहने के बाद स्थानीय प्रशासन के समझाने के बाद सड़क जाम समाप्त कराया गया. इस बाबत पटना सदर एसडीओ अलोक कुमार ने बताया सरकारी योजनाओं में बाधा पहुंचानेवालों और सड़क जाम करनेवालों के खिलाफ नियमानुसार उचित कार्रवाई की जायेगी.
दो नामजद सहित 30 अज्ञात पर एफआइआर : रामकृष्ण नगर थाना के प्रभारी थानेदार रवींद्र कुमार ने बताया की विधायक समर्थक नरेंद्र कुमार ने सीतेश रमण उसकी पत्नी माला सिन्हा और 30 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है.
महिला समर्थकों ने मचाया उत्पात
इस संबंध में फतुहा के विधायक डॉ रामानंद यादव ने कहा कि खेमनीचक के ग्रामीणों की मांग पर एनएच- 30 से मंगल चौक तक एक करोड़ एक लाख की लागत से पीसीसी सड़क का शिलान्यास करने गये थे .
उन्होंने बताया कि शिलान्यास करने के बाद आम जनता से बातचीत करने लगे, इसी बीच एक उद्दंड महिला अपने समर्थकों के साथ वहां पहुंच कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय में एक हर घर तक पक्की सड़क योजना को लागू कराने की राह में अवरोध उत्पन्न करने लगी. पथराव और मारपीट में उनके दो समर्थकों का सिर फूट गया है.
विधायक ने कहा की सीएम के सात निश्चय योजना की लोकप्रियता से घबरा कर विरोधी दल के इशारे पर उनके ऊपर हमला किया गया. उन्होंने कहा कि वे इस इलाके में विकास की रोशनी हर घर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं चाहे इसके लिए कितना विरोध क्यों न झेलना पड़े.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

South Eastern Railway :रेलवे ट्रैक की सुरक्षा बढ़ी, मुर्गा महादेव रोड स्टेशन पर 5 डिग्री कर्व से हटाया गया खतरनाक क्रॉसओवर

June 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: मंदिरों में चढ़ाए गए फूलों से संवर रही महिलाओं की जिंदगी, कचरे से बना रही हैं खुशबूदार धूप

June 3, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: झारखंड हाई कोर्ट से विमल कुमार अग्रवाल और प्रतीक अग्रवाल को बड़ी राहत, 1.91 करोड़ गबन की प्राथमिकी खारिज

June 3, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.