
बिहार वासियों को तोहफा
जल्द शुरू होगी पटना मुजफ्फरपुर , व पटना- छपरा रेल
आज ट्रायल इंजन दौडा गंगा ब्रीज पर
पटना
बिहारवासियों का एक बड़ी महत्वाकांछी दीघा-सोनपुर के बीच गंगा नदी पर बने रेल सह सड़क पुल और पाटलिपुत्र स्टेशन के बीच चलने वाले ट्रायल इंजन को हरी झंडी रेल मंत्री सुरेश प्रभाकर प्रभु ने रवाना किया है। इस मौके पर श्री प्रभु ने अपने संबोधन में कहा कि , अटलबिहारी वाजपेयी जी ने बिहार वासियों के लिए जो सपना देखा था , आज गंगा नदी के बने रेल पुल पर इंजन से ट्रायल का काम पूरा होने से पूरा हुआ है , इस से हो कर पैसेंजर गाड़ियों का परिचालन शीघ्र होने लगेगी, रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि अगर एनडीए की सरकार होती तो कब का यह काम पूरा हो जाता, गंगा नदी पर रेल पुल बनाने का काम पूरा हो चूका है | मुख्य संरक्षा आयुक्त की हरी झंडी मिलते ही पाटलिपुत्र स्टेशन से सोनपुर-छपरा के बीच चलने लगेगी.



