राजेस तिवारी
छपरा |

किसान विकास पत्र और राष्ट्रीय बचत पत्र कहा मिलते है यह पूछा जाए तो आपका जवाब होगा डाकघर में | सही कहा ना लेकिन अब
अपना उतर सुधार लीजिए | जवाब होगा कही नहीं मिलते है | कारण सरकार ने एक जुलाई यानी शुक्रवार से इसपर पूरे देश में प्रतिबंध लगा
दिया | अब देश के किसी भी डाक घर से राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी )एव किसान विकाश पत्र (केवीपी )नहीं मिलेंगे | इनके स्थान पर डाक घर से आपकी जमा राशि की गवाही देता पास बुक मिलेगा | तीन साल के बाद किसी भी डाक घर से यह जमा राशि निकाली जा सकेगी |