
धनबाद। बिजली बिल में अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बिजली महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। धरना की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रमेश टुडू ने किया।


धरना को संबोधित करते हुए श्री टुडू ने कहा कि जिले में बिजली व्यवस्था चरमराई हुई है। 24 घंटे में से मात्र 8 से 10 घंटे ही बिजली मिल पाती है हल्की आंधी-पानी के बाद घंटों बिजली गुल रहती है। बिना आंधी-पानी के बाद भी मेंटेनेंस के नाम पर प्रतिदिन छह से सात घंटे बिजली काटी जाती है।
वहीं दूसरी ओर बिजली बिल में लगभग 25% की वृद्धि कर दी गई है। साथ ही पिछले 4 माह से उपभोक्ताओं को बिजली बिल नहीं भेजा गया है जिसके कारण आम जनता में रोष है। कहा कि रघुवर सरकार को हेमंत सरकार से सीखने की जरूरत है।धरना में पवन महतो, युद्धेश्वर सिंह, काजल चक्रवर्ती, लक्ष्मी मुर्मू, मदन महतो, बाबा मस्तान, रतिलाल टुडू, बलराम महतो जगदीप चौधरी, अमित महतो, लालमोहन महतो, आशीष पासवान, धीरेंद्र पांडे, हेमंत सोरेन, अरविंद मुर्मू, बसंत महतो के साथ अन्य मौजूद थे

