
दरभंगा
दरभंगा सिटी एडमिन टीम की बंगलोर की विमानन कंपनी स्पीरीट एयरवेज एवं डीटीडीएस के बीच हवाई सेवा को लेकर आखिरकार सहमति बन गई। पिछले एक महीने से चल रही बातचीत के बाद दरभंगा-दिल्ली, दिल्ली-दरभंगा और बाकी शहरों के बीच हवाई सेवा का परिचालन 8 जून से करने की कंपनी ने आज घोषणा कर दी।
पिछले महीने दरभंगा सिटी के साथ बंगलोर की विमानन कंपनी हुई बातचीत के में ना सिर्फ इसके लिए सेवा के रुप पर विचार विमर्श किया गया था, साथ ही साथ कपंनी के साथ उड़ान में 9 पैसेंजर के साथ सेवा शुरू करने की सहमति बनी थीं।
दरभंगा से हवाई सेवा शुरू होने से ना सिर्फ दरभंगा के लोगों को फायदा होगा, बल्कि आसपास के जिलों के लोगों की सीधी पहुंच अपने शहर तक होगी। दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मोतिहारी, बेतिया,मुजफ्फरपुर जैसे शहरों के लिए कंपनी डोर टू डोर सर्विस देगी। जिसमें कंपनी दरभंगा और आसपास के शहरों के लिये दरभंगा हवाई अड्डे तक और गन्तव्य पर पहुंचने के बाद उस हवाई अड्डे से यात्रीयों के मंजिल तक केब की सुविधा भी देगी। कंपनी ने सोमवार और शनिवार की यात्रा में 1000 रूपये तक की छूट की भी घोषणा की है।।

