Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » टांगराईन स्कूल के बच्चों को मिला अमेरिका के सुब्रतो मुखर्जी का स्नेहभरा हाथ, बच्चों के लिए भेजीं ढेर सारी किताबें-कॉमिक्स
जमशेदपुर

टांगराईन स्कूल के बच्चों को मिला अमेरिका के सुब्रतो मुखर्जी का स्नेहभरा हाथ, बच्चों के लिए भेजीं ढेर सारी किताबें-कॉमिक्स

BJNN DeskBy BJNN DeskDecember 22, 2017No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link

जमशेदपुर।

भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक एवं जेरॉक्स कंपनी के पूर्व मैनेजर सुब्रतो मुखर्जी ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, टांगराईन के बच्चों के शिक्षा के प्रति उत्साह से प्रभावित होकर उनके लिए ढेर सारी किताबें एवं कॉमिक्स भेजी हैं।

उन्होंने बच्चों के शैक्षणिक विकास के लिए हर संभव सहयोग का वायदा किया है तथा टांगराईन विद्यालय के अवसंरचात्मक विकास में गहरी दिलचस्पी दिखायी है।

७२ वर्षीय श्री मुखर्जी फिलहाल अमेरिका के स्कॉमबर्ग में रहते हैं। उनका जन्म जमशेदपुर के टाटा मुख्य अस्पताल में ही हुआ था। उनका बचपन बिस्टुपुर, जमशेदपुर में बीता है। उनके पिता श्री बिनय गोपाल मुखर्जी जमशेदपुर के एक जाने-माने शिक्षक थे और मास्टर मोशाय के नाम से जाने जाते थे। बाद में, उन्होंने टाटा स्टील में एजुकेशन ऑफिसर के पद पर भी काम किया था।

उन्होंने कई वर्षों तक केएमपीएम एवं आर डी टाटा हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में भी काम किया था और बाद में जमशेदपुर मिडिल स्कूल, बिस्टुपुर के हेडमास्टर बने। वही स्कूल कालांतर में जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज में परिवर्तित हो गया। ६० के दशक में उनका परिवार भारत छोड़कर अमेरिका चला गया और अब वे अमेरिकी नागरिक बन चुके हैं।

श्री सुब्रतो मुखर्जी को जमशेदपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से गहरा लगाव है और वे यहाँ के लोगों के जनजीवन एवं यहाँ की खबरों में गहरी रुचि रखते हैं। यही वजह है कि अखबारों-खबरों में टांगराईन स्कूल के बच्चों के शैक्षणिक प्रयासों के बारे में जानकर वे काफी प्रभावित हुए और उन्होंने इस स्कूल के बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करने का निर्णय लिया।

अपने सामाजिक दायित्व के प्रति जागरुक श्री मुखर्जी इससे पूर्व भी सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। वे बेंगाली एसोसिएशन ऑफ ग्रेटर शिकागो के संस्थापक सदस्य भी हैं तथा कई वर्षों तक इसके प्रेसिडेंट रहे। साथ ही, वे वर्तमान में, भारत सेवाश्रम संघ, शिकागो के चेयरपर्सन भी हैं।

श्री मुखर्जी का कहना है, “सभी जानते हैं कि एक बच्चे के पालन-पोषण और विकास में पूरे गाँव का योगदान होता है। पर हम यह भूल जाते हैं कि एक अच्छे स्कूल के लिए भी अभिभावकों, गाँवों, समुदायों एवं सारे नागरिकों की सक्रियता जरूरी होती है। एक स्कूल केवल स्कूल प्रबंधन या सरकार की जिम्मेवारी नहीं होता। शिक्षक अकेले ज्यादा कुछ नहीं कर सकते, उन्हें समुदाय का सहयोग चाहिए। खासकर, भारत जैसे देश में जहाँ अवसंरचना एवं संसाधनों की कमी है, समुदाय के सक्षम लोगों को स्कूल के शैक्षणिक एवं अवसंरचनात्मक विकास में सक्रिय योगदान करना चाहिए।”

टांगराईन ग्राम की श्रीमती धानी माँझी एवं सुशांत मंडल द्वारा स्कूल के विकास हेतु जमीन दान में दिये जाने के फैसले से श्री मुखर्जी काफी प्रभावित हुए हैं। उनकी प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा, “इन ग्रामीणों की यह सामाजिक पहल भविष्य में एक बड़े वृक्ष का रूप लेगी और इस इलाके के हजारों विद्यार्थियों के जीवन को प्रकाशमान करेगी।”

विद्यालय के शिक्षकों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा, “टांगराईन स्कूल के शिक्षकों द्वारा दर्शाये जा रहे लीडरशिप एवं विश्व के सबसे अग्रणी देशों में शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय शीर्षस्थ शिक्षाविदों द्वारा किये जा रहे लीडरशिप में कोई ज्यादा अंतर नहीं, सिवाय अवसंरचना एवं सामुदायिक भागीदारी के स्तर के। ऐसे शिक्षकों एवं विद्यालयों को समुदाय के सबल लोगों का सहयोग चाहिए ताकि वे अपने दायरे में रहते हुए भी हजारों-लाखों बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बना सकें। दुनिया के दूसरे कोने में रहते हुए भी मैंने टांगराईन स्कूल के बच्चों को उनके शैक्षणिक प्रयासों में हर संभव सहयोग देने का निर्णय लिया है। मुझे विश्वास है कि समुदाय के अन्य सबल लोग भी अपने-अपने इलाके के स्कूलों के विकास में सक्रिय योगदान करना जारी रखेंगे।”

-०-

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.