झारखंड: रघुवर दास ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, नहीं पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

संवाददाता,रांची,28 दिसंबर

रांची के मोरहाबादी मैदान में आज एक भव्य समारोह में झारखंड के मनोनीत मुख्यमंत्री भाजपा के रघुवर दास एवं उनके मंत्रिमंडल के चार सहयोगियों सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, डॉ. लुईस मरांडी और आज्सू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने शपथ ग्रहण की। हालांकि खराब मौसम के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सके।

राज्यपाल डॉ. सैयद अहमद ने आज यहां बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित शानदार समारोह में झारखंड की दसवीं सरकार के मनोनीत मुख्यमंत्री रघुवर दास और उनके चार अन्य मंत्रियों को शपथ दिलायी।

दिल्ली में खराब मौसम के चलते विमान के उड़ान न भर सकने के कारण शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, शीर्ष भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह आदि नहीं पहुंच सके।

फिर भी समारोह में भाजपा के शीर्ष नेता संसदीय कार्य मंत्री वेंकैया नायडू, केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, केन्द्रीय मंत्री रामकृपाल यादव एवं अन्य अनेक वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की पहचान बन गये लाल जैकेट और सफेद पायजामा और कुर्ते में समारोह में पहुंचे नये मनोनीत मुख्यमंत्री रघुवर दास को जब राज्यपाल ने शपथ दिलाई तो पूरा स्टेडियम उनकी और भाजपा की विजय के नारों से गूंज उठा।

बाद में राज्यपाल ने पूर्व विधानसभाध्यक्ष भाजपा के सीपी सिंह, कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दुमका से पराजित करने वाली भाजपा की डॉ. लुईस मरांडी, वरिष्ठ आदिवासी भाजपा नेता नीलकंठ सिंह मुंडा और गठबंधन सहयोगी आज्सू के चंद्रप्रकाश चौधरी को भी शपथ दिलाई। सभी ने हिंदी में शपथ ली।

आज के शपथ ग्रहण में भाजपा ने गठबंधन सहयोगी आज्सू को एक मंत्रिपद देकर संतुष्ट करने की कोशिश की है और साथ ही जहां रांची के लोकप्रिय नेता सीपी सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है, वहीं लुईस मरांडी को साथ लेकर आदिवासी ईसाई समुदाय को और वरिष्ठ आदिवासी नेता पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के नजदीकी नीलकंठ सिंह मुंडा को शामिल कर आदिवासी जन समुदाय और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को संतुष्ट करने का प्रयास किया गया है। शेष सात मंत्रियों को शपथ बाद में दिलाई जाएगी ।

इस बीच कैबिनेट सचिव एन एन पांडेय ने बताया कि आज शाम चार बजे सचिवालय में राज्य के नये मंत्रिमंडल की पहली बैठक भी बुलायी गयी है।

– See more at: http://www.jansatta.com/national/raghubar-das-take-swearing-as-jharkhand-10th-chief-minister/11311/#sthash.NIoyZb1u.dpuf

  • Related Posts

    Jamshedpur News :टाटानगर रेलवे स्टाफ पार्किंग का किराया बढ़ा, मेंस यूनियन ने जताया विरोध

    जमशेदपुर। टाटानगर रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों के लिए निर्धारित पार्किंग शुल्क में अचानक की गई भारी वृद्धि से नाराज़ रेलवे कर्मियों का गुस्सा फूट पड़ा है। मेंस यूनियन (MEN’s Union)…

    Read more

    Jamshedpur News :सीजीपीसी के पूर्व संरक्षक गुरदयाल सिंह भाटिया की दूसरी पुण्यतिथि

    जमशेदपुरः CGPC के पूर्व संरक्षक एवं वरिष्ठ समाजसेवी स्वर्गीय गुरदयाल सिंह भाटिया की दूसरी पुण्यतिथि गुरुद्वारा गौरी शंकर रोड में मनाई गई. सैकड़ो लोगों ने उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित…

    Read more

    राजनीति

    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    • June 27, 2025
    Jamshedpur News :पेसा कानून पर चुप्पी को लेकर रघुवर दास का हेमंत सोरेन पर हमला

    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    • June 25, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :इंटर शिक्षा बंद करने पर कुणाल षाड़ंगी का विरोध, कहा- केंद्र भी ले जिम्मेदारी

    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    • June 18, 2025
    JAMSHEDPUR NEWS :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र, PESA नियमावली लागू करने की उठाई मांग

    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि

    • June 16, 2025
    Jamshedpur News :19 जून को जदयू महिला मोर्चा सम्मेलन, खीरू महतो व सरयू राय होंगे अतिथि