
जमशेदपुर।


सिदगोड़ा पुलिस के द्वारा 29 अगस्त को छेड़खानी के मामले में रोहन वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने का मामला तुल पकडने लगा है। इस मामले मे आज लड़के के मां के साथ पड़ोसियो का एक प्रतिनीधी मंडल आज जिले के एस एस पी से मुलाकात अपना पक्ष रखा है। लड़के की मां ने एस एस पी से कहा कि उसके बेटे को साजीश के तहत फंसाया गया है।लड़के की मां के अनुसार जिस लड़की ने छेड़खानी का आऱोप लगाया है वो बिल्कुल गलत और झुठा है। उन्होने कहां कि उसके बेटे और लड़की एक दुसरे को पसंद करते थे। दोनो शादी करना चाहते थे। दोनो की साथ की तस्वीर भी एस एस पी को सौपा गया। एस एस पी ने उस लडके को न्याय का भारोसा दिलाया है।
क्या है मामला
इस संबंध में पुरुलिया की रहने वाली दुर्गा बर्मा ने बताया कि उसका मायका जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के दस नबंर बस्ती मे है। उसके पति के देहांत होने के बाद वह जैसे तैसे अपना घऱ चला रही है। मेरा छोटा बेटा रोहन वर्मा और सिदगोडा के रहने वाले सुमन कुमारी नाम की लड़की से था। हमलोगो को जानकारी हुई तो पहले तो हमने अपना बेटा को मना किया। फिर भी वह नही माना तो हमने उस लड़की के माता पिता से दोनो की शादी बाते की ।लेकिन फिर भी वे लोग नही मांने। उसके बाद हम अपने बेटे को लेकर 8 माह पहले पुरुलिया लेकर आ गए। 28 अगस्त को वह टाटा अपनी गाडी ठीक कराने के उद्देश्य से आया। इसी बीच वह अपनी सिदगोड़ा स्थित अपने मामा का घर गया। उस दिन गणेश भागवान की प्रतिमा का विसर्जन करने के उपरांत घऱ आ गया। 29 अगस्त को सुबह मेरे मायका मे लड़की का भाई और जीजा पुलिस लेकर पहुचां। पुलिस ने मेरे भाई को बताया कि रोहन शऱ्मा पर इन लोगो ने छेडखानी का आरोप लगया। मेरे भाई ने पुलिस को जाने को कहा कि खुद थाने लेकर गए। वहा पर पुलिस ने कहा कि कुछ देर के बाद इसे भेज दिया जाएगा। लेकिन पुलिस के द्वारा उसे घऱ न भेजकर जेल भेज दिया गया।
मामले की छानबीन कर जेल भेजा गया- डी एस पी
इस संबंध नें डी एस पी (हेडक्वाटर-) के एन मिश्रा ने कहा कि पुलिस को इस मामले मे शिकायत मिली । पुलिस ने पुरी तरह से जानकारी प्राप्त कर उस ल़ड़के को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उन्होने साफ तौर इस बात से इनकार किया कि पुलिस की किसी दवाब मे काम कर रही है। अगर फिर भी उनकी शिकायत है को ध्यान दे रही है। पुलिस कानुन संगत कार्रवाई करेगी।

