
जमशेदपुर।


राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जून मुंडा चाण्डिल के एन एच 33 मे सड़क हादसा मे घायल लोगो से मिलने टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे।और घायलो का हाल चाल जाना। घायलो से मिलने के बाद पत्रकारो से बातचीत करते हुए घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होने कहा कि सरायकेला जिला प्रशासन के कार्यो को भी सराहा । उन्होने कहा कि जिस प्रकार सरायकेला जिला प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए घायलो को इलाज कराने मे मदद की ये काबिले तारीफ है ।उन्होने कहा कि इस घटना मे गलती किसकी का ये तो जाच का विषय है।इस तरह की घटनाए न घटे इस पर घ्यान देना जरुरी हैं।लोगो को रोड सेफ्टी पर ध्यान देना जरुरी है। उन्होने कहा कि घटना स्थल पर जा कर देखा।कही न कही एन एच बनाने वाली कंपनी भी इसके लिए जिम्मेदार है।उन्होने कहा सही मे कहा जाए तो एन एच के निर्माण मे काफी देरी हो रही है ।एन एच निर्माण के काऱण कई जगह गड्डे खोदे गएहै।सड़क के किनारे गड़डे होने के काऱण रोजाना कोई न कोई गाड़ी दुर्घटना हो रही हैं।
उपायूक्त और एस एस पी भी पहुंचे घायलो को देखने टाटा मुख्य अस्पताल
एन एच -33 मे सड़क हादसा मे घायल लोगो को हाल चाल जानने के लिए जमशेदपुर के उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल और एस एस पी अनुप टी मैथ्यु भी टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और घायलो से हाल चाल जाना। इस दौरान दोनो ने सरायकेला के एस पी इन्द्रजीत मेहथा से मुलाकात की ।और वस्तु स्थिती को जाना।जिले के उपायुक्त डॉ अमिताभ कौशल ने सरायकेला जिला प्रशासन को हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया।
टी एम एच मे दिन भऱ जमे रहे सरायकेला के एस पी
सुबह साढ़े 6 बजे से जैसे सरायकेला के एस पी को सुचना मिली की ईचागढ थाना क्षेत्र स्थित एन एच 33 पर सडक दुर्घटना हुआ है।तुरतं वे घटना स्थल रवाना हो गए । घटना स्थल पर जैसे ही एस पी पहेंचे तो उन्हे पता चला कि घायलो को जमशेदपुर एम जी एम अस्पताल लाया गया तो वह वे पहुंचे .तो घायलो की नाजुक हालत को देखते हुए उन्होने सभी को टाटा मुख्य असप्ताल मे भर्ती कराने का निर्णय लिया। जब तक सभी मरीज भर्ती नही हुए तब तक सरायकेला के एस पी वही मौजुद रहे।

