
● स्वच्छता सर्वेक्षण के मद्देनजर भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया अपील
जमशेदपुर।
गुरुवार से प्रारंभ हुए स्वच्छता सर्वेक्षण के आलोक में भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान संपादित करने का निर्देश जारी किया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि कार्यकर्ता अपने नज़दीक के ऐसे स्थानों को चिन्हित करें जो बेहद गंदगी युक्त हो, और उस स्थान को स्वच्छ बनाने की दिशा में मंडल स्तर पर श्रमदान करें। कहा कि शहर इस सर्वेक्षण में अव्वल आये और इसमें स्थायित्व रहे, इस आलोक में सभी को साझा प्रयास करनी होगी। सरकार अथवा निकाय केवल एक माध्यम है। इसके अतिरिक्त सभी को स्वच्छता के मूल उद्देश्य को समझते हुए सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए इस महाअभियान में योगदान सुनिश्चित करना होगा। इस आलोक में भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को स्वच्छता अभियान में योगदान देने की अपील की गयी है। कहा गया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सपने को मूर्त रूप देने के क्रम में नियमित रूप से भाजपा ने अभियान चलाते हुए जागरूकता लाया है। आगे भी भाजपा इस अभियान को सफल बनाने में कटिबद्ध है।

