Close Menu
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Facebook X (Twitter) Instagram
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
Facebook X (Twitter) Instagram
  • होम
  • देश-विदेश
  • बिहार
    • पटना
    • दंरभगा
    • भागलपुर
    • मधुबनी
    • मधेपुरा
    • शेखपुरा
    • सहरसा
    • सुपौल
    • अररिया
    • अरवल
    • औरंगाबाद
    • कटिहार
    • किशनगंज
    • कैमुर
    • खगड़िया
    • गया
    • गोपालगंज
    • जमुई
    • जहानाबाद
    • नवादा
    • नालंदा
    • पश्चिम चंपारण
    • पूर्णियां
    • पूर्वी चंपारण
    • बक्सर
    • बाँका
    • भोजपुर
    • मधेपुरा
    • मुंगेर
    • मुजफ्फरपुर
    • रोहतास
    • लखीसराय
    • वैशाली
    • शिवहर
    • शेखपुरा
    • समस्तीपुर
    • सहरसा
    • सारन
    • सीतामढी
    • सीवान
  • झारखंड
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • हजारीबाग
    • कोडरमा
    • दुमका
    • सरायकेला-खरसांवा
    • चतरा
    • गढ़वा
    • पलामू
    • लातेहार
    • खुंटी
    • गिरीडीह
    • गुमला
    • गोड्डा
    • चाईबासा
    • जामताड़ा
    • देवघर
    • धनबाद
    • पाकुड़
    • रामगढ
  • ओडिशा
    • रायगडा
    • संबलपुर
    • सुंदरगढ़
    • सुबर्णपुर
    • जगतसिंहपुर
    • जाजपुर
    • झारसुगुडा
    • ढेंकनाल
    • देवगढ़
    • नबरंगपुर
    • नयागढ़
    • नुआपाड़ा
    • पुरी
    • बरगढ़
    • बलांगीर
    • बालासोर
    • बौद्ध
    • भद्रक
    • मयूरभंज
    • मलकानगिरी
  • राजनीति
  • विशेष
  • युवा जगत
  • स्वास्थ्य
  • अन्य
    • साक्षात्कार
    • मनोरंजन
    • खेल-जगत
Bihar Jharkhand News NetworkBihar Jharkhand News Network
  • बड़ी खबरें
  • देश-विदेश
  • बिहार
  • झारखंड
  • ओडिशा
  • राजनीति
  • कारोबार
  • खेल-जगत
  • मनोरंजन
  • ज्योतिषी
  • कैरियर
  • युवा जगत
  • विशेष
  • शिक्षा-जगत
  • साक्षात्कार
  • साहित्य
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
Home » जमशेदपुर-स्वच्छ अर्थव्यवस्था की ओर दृढ़ और दूरगामी कदम है नोट बदली : अर्जुन मुंडा
Top Stories

जमशेदपुर-स्वच्छ अर्थव्यवस्था की ओर दृढ़ और दूरगामी कदम है नोट बदली : अर्जुन मुंडा

BJNN DeskBy BJNN DeskNovember 9, 2017No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Telegram WhatsApp Copy Link
जमशेदपुर।
कालेधन और भ्रष्टाचार के विरुद्ध लड़ाई को सवा सौ करोड़ देशवासियों नेदृढ़ता और आत्मविश्वास से लड़ा है। अटूट भरोसे के साथ सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलकर निरंतर साथ खड़े हैं। उक्त बातें झारखण्ड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा ने भाजपा जमशेदपुर महानगर द्वारा बिष्टुपुर चैंबर भवन में नोट बदली के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘कालाधन विरोधी दिवस’ के अवसर पर बतौर मुख्यातिथि सभा को संबोधित करते हुए कहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा बीते वर्ष किये गए नोटबन्दी के बड़े फ़ैसले से भारतीय इतिहास में सर्वाधिक कालेधन का पर्दाफ़ाश हुआ है। बिचौलिए और भ्रष्ट लोगों बेबस नज़र आए तो वहीं संगठित क्षेत्र में गरीबों के लिए रोजगार के बेहतर अवसर बनें। उन्होंने नोटबन्दी को स्वच्छ अर्थव्यवस्था की ओर दृढ़ और दूरगामी कदम बताया। श्री मुंडा ने कहा कि नोटबन्दी के बाद टैक्सपेयर्स की संख्या में अभूतपूर्व बढ़ोत्तरी हुई है। कहा कि आगामी वर्षों में वैश्विक मानचित्र पर भारत ध्रुव की भाँति चमकेगा। कहा कि नोटबन्दी के परिणाम स्वरूप रीयल इस्टेट की कीमतों में भारी गिरावट हुई है। घर खरीददारों को सस्ते घर मिल पा रहे हैं। वहीं बैंक लोन के ब्याज दरों में भी भारी कमी से जनसामान्य को बड़ी राहत मिली है। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो  ने कहा कि नोटबन्दी से नक्सली घटनाओं के साथ हीं कश्मीर में पत्थरबाजी की राष्ट्रविरोधी घटनाओं में भारी कमी आई। अलगाववादी ताकतों की रीढ़ टूटी है। इन्हें संरक्षण और सहयोग देने वाली पार्टियां नोट बदली को नुकसानदेह और विफ़ल बता रही हैं। इससे पूर्व कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत मुख्यातिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर की गयी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया। अध्यक्षीय संबोधन के क्रम में उन्होंने कहा कि नोट बदली से कालेधन के बहुत बड़े गोरखधंधों का खुलासा हुआ है। कहा कि एक ही नाम और पते पर कई कंपनियों के सैकड़ों बैंक खाते संचालित हो रहे थें जिनका प्रयोग कालेधन के हर फेर में किया जाता था। नोटबन्दी को काले कारोबारों पर सर्जिकल स्ट्राइक बताते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस बड़े फ़ैसले के कारण ही हेरफेर कर धंधा चलाने वाली 2.24 लाख शेल कंपनियों पर ताले लग गए। कहा कि ईमानदार लोग सरकार के फैसलों से बेहद ख़ुश हैं तो वहीं काले कारोबार में निवेश करने वाले भ्रष्ट लोग इसे देश के लिए संकट बताकर ‘काला दिवस’ मना रहे हैं। ज़िलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि इस ऐतिहासिक फ़ैसले के कारण देशबमे बड़े व्यवहारिक परिवर्तन आये हैं। लोग लेसकैश सोसाइटी की ओर अग्रसर हैं। डिजिटल ट्रांसेक्शन ने प्रकिया आसान बनाया है। वस्तु एवं सेवाएं सस्ती हुई हैं तथा आवास,शिक्षा,चिकित्सा आदि की लागत भी कम हुई हैं। भाजपा के जिला प्रभारी सत्येंद्र कुमार ने संबोधित करते हुए नोट बदली को असंगठित मज़दूरों के हितकर बताया। कहा कि नोटबन्दी के कारण उतपन्न अवसरों से श्रमिकों को स्वच्छ और व्यवस्थित रोज़गार मुहैया हुआ। श्रमिक अधिकारों के संग ही सामाजिक सुरक्षा से जुड़े सुविधाएँ भी मिलनी शुरू हो गयी हैं। बताया कि एक करोड़ से अधिक कामगारों के भविष्य निधि एवं ईएसआईसी के नामांकन में वृद्धि हुई। वेतन भुगतान सीधे बैंक खातों में मिलने से श्रमिकों का शोषण कम हुआ है और बिचौलियों के धंधे ठप्प पड़ गए हैं। कार्यक्रम के दौरान भाजपा को निरंतर सहयोग करने वाली सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियां आधारित संगठनों के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया। सभी प्रतिनिधियों ने भी केंद्र सरकार के इस फ़ैसले को ऐतिहासिक और जनहित में बताते हुए मूलभूत सुधार लाने के विचार भी व्यक्त किये। विभिन्न संगठनों से शामिल होने वालों में अशोक भालोटिया (अध्यक्ष, सिंहभूम चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स), मुरलीधर केडिया (टैक्सेस एंड बार एसोसिएशन), अखिलेश दुबे (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश संघ), छविराज दहल (नेपाली सेवा समिति), हरमिंदर सिंह (रिफ्यूजी कॉलोनी गुरुद्वारा), कमल जैन ( वस्त्र विक्रेता संघ ), बजरंग अग्रवाल (उपाध्यक्ष, मारवाड़ी सम्मेलन),दिनेश चौधरी (सीए एसोसिएशन), डॉ अजय अग्रवाल (सर्जन), डॉ रजनी सोडेरा (शेप्स संस्था), कुलविन्दर सिंह पन्नू (ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन) के अलावे अधिवक्ता
विजय शंकर पाठक, आलोक भास्कर,लालटू चंद्रा,नीरज सिंह,हरबिलाश दास,संजीव सिंह,रंजन साहू,देवेंद्र सिंह,संजीव कुमार,राजीव सैनी,सुनील वर्मा मौजूद थे। कार्यक्रम में भाजपा के आला नेताओं समेत मण्डल स्तर के कार्यकर्ताओं ने भी बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विशेष रूप से खादी बोर्ड के सदस्य कुलवंत सिंह बंटी,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोज सिंह,मिथलेश सिंह,रमेश हांसदा,कमलेश सिंह,पूर्ब जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह,देवेंद्र सिंह,चंद्रशेखर मिश्रा,प्रमुखलोगों में अजय श्रीवास्तव,राजन सिंह,अनिल सिंह,सुजीत अम्बास्टा, जिला पदाधिकारी के संदीप मिश्रा,सत्यप्रकाश सिंह,बारी मुर्मू,अनिल मोदी,चंद्रशेखर गुप्ता,राकेश सिंह,सुनील बारी,विमलकांत झा,शिखा राय चौधरी,बिमल जालान,अंकित आनंद,दीपक पारिख,पोरेश मुखी,काजू सांडिल्य,अमरजीत सिंह राजा,गोपाल जायसवाल,बिमल बैठा,मुची राम बाउरी,नीरू सिंह,मंडल अध्यक्षो में सुरंजन राय, अमरेंद्र पासवान,राजेश साव,निसार अहमद,दीपू सिंह,चुन्नू भूमिज,मंटू चरण दत्ता,कृपा सिंधु महतो,सुशीलचंद्र महतो,प्रकाश जोशी,संजय कुमार सिंह,संदीप शर्मा बॉबी,अभय चौबे,पंकज सिन्हा, संतोष भंज,प्रोबिर चटर्जी राणा,दीपक झा,धुर्व मिश्रा,श्रीराम प्रसाद,जितेंद्र राय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email Telegram WhatsApp Copy Link
BJNN Desk
  • Website

आनंद किशोर बिहार झारखंड न्यूज़ नेटवर्क में कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। वे सामाजिक मुद्दों, जनहित और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रखते हैं। आनंद का उद्देश्य कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को सही मंच तक पहुंचाना है। वे निष्पक्ष, सरल और प्रभावशाली पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं।

Related Posts

JAMSHEDPUR NEWS :मंच पर जीवंत हुईं प्रेमचंद की कहानियाँ, नाट्य प्रतियोगिता में KPS गम्हरिया बना चैंपियन

July 25, 2026

Jamshedpur News :: छात्रों को मिली सपनों की उड़ान, नरभेराम स्कूल और यंग इंडियन्स का करियर फेस्ट ‘पंख 2026’ संपन्न

July 25, 2026

Jamshedpur News :जे.एच. तारापोर स्कूल में ‘प्रोब-2026’ का शानदार आयोजन, लिटिल फ्लावर स्कूल बना ओवरऑल चैंपियन

July 25, 2026
Facebook X (Twitter) Pinterest Instagram YouTube Telegram WhatsApp
© 2026 BJNN. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.