
जमशेदपुर।11 जनवरी(हि.स.)
अगामी मार्च माहिना में होने वाले मैट्रीक और इंन्टर की परीक्षा में स्थापना अनुमति प्राप्त प्रस्वीकृति प्राप्त हाई स्कूलो और इन्टर कांलेजो को परीक्षा सेंटर नही बनाया जाएगा। इसके लिए सरकार के स्तर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिशा- निर्देश जारी किए गए है।


इस सबंध में जानकारी देते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी राजकुमार प्रसाद ने बताया कि सरकार की ओर विडीयो क्राफेसिंग के जरिए आदेश आया है कि मार्च महिना मे होने वाले मैट्रीक और इन्टर परीक्षा का केन्द्र में स्थापना अनुमति प्राप्त प्रस्वीकृति प्राप्त हाई स्कूलो और इन्टर कांलेजो नही बनाया जाए। इसके बदले सरकारी स्कूलो का ही चयन किया जाए। और इसकी रिर्पोट एक सप्ताह के अंदर सरकार को सौपा जाए। उन्होने कहा कि पूर्वी सिहभूम जिला मे कुल 66 स्थानो में सेंटर होता है। लेकिन सरकार के आदेश के बाद वैसे में17 स्थापना अनुमति प्राप्त प्रस्वीकृति प्राप्त हाई स्कूलो और इन्टर कांलेजो में सेंटर पड़ते है। उनके जगह नए सेटर की तलाश करना है। उन्होने कहा कि इस बार सेंटर की संख्या 66 अधिक बढ सकती है।
झारखंडएकेडमिक काउंसिल (जैक) द्वारा मैट्रिक और इंटर की वार्षिक परीक्षा 8 मार्च से शुरु होने जा रही है। इस परीक्षा मे पूर्वी सिहभुम से करीब 23 हजार छात्र मैट्रीक और करीब 17 हजार छात्र इंटर की परीक्षा देगे।

