
कृष्णेंदु घोष, बहरागोड़ा: केंद्रीय श्रमिक संगठनों द्वारा आहूत राष्ट्र व्यापी आम हरताल ग्रामीण छेत्रों में असरदार रहा. बैंक, डाक-घर बंद रहे, बाज़ार की अधिकांश दुकाने बंद रहे. यात्री वाहनों का सञ्चालन सामान्य दिनों की अपेक्षा कम रहे. सरकारी कार्यालयों में सामान्य दिनों की तरह काम-काज हुआ. सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालय खुले रहे. बहरागोड़ा में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं खेत-मजदूर यूनियन द्वारा बंद के समर्थन में अलग-अलग जुलूश निकाले गए. बहरागोड़ा थाना चौक पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा सभा आयोजित की गई, जिसमे वक्ताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार के जन-विरोधी नीतिओं के बिरुद्ध भाषण दिया. आम हरताल को सफल बनाने के लिए बंद-समर्थक संगठनों द्वारा जनता के प्रति आभार व्यक्त किया. झारखण्ड-प.बंगाल सीमा पर चिचड़ा में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के समर्थकों ने राष्ट्रीय उच्चा पथ संख्या-6(एन.एच.-6) को जाम कर दिया. फेंको, तपसिया, गोपिबल्लभ्पुर में बंद असरदार रहा. जामबनी, बेलेबेड़ा थाना छेत्र में बंद असरदार रहा. शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपने-अपने थाना छेत्रों में झारखण्ड एवं प.बंगाल पुलिस मुस्तैद रहा. सीमावर्ती ओडिशा के मयुरभंज जिले में भी राष्ट्रव्यापी आम हरताल का प्रभाव रहा. कहीं से कोई अप्रिय घटना की खबर नहीं है.



