
जमशेदपुर।


शहर के जेआरडी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में चल रहे सीनियर इंडियन आर्चरी कैम्प में एशिया कप की तैयारी में जुटे देशभर के तीरंदाजों से मंगलवार शाम भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने झारखण्ड में तीरंदाजी और खेल के प्रोत्साहन संबंधित विषयों पर विशेष विमर्श किया। वहीं झारखण्ड में प्रस्तावित तीरंदाजी प्रशिक्षण केंद्र के संदर्भ में भी जानकारी साझा की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस संदर्भ में बताया कि अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर कई पुरस्कार जीत चुके खिलाड़ियों से मिलना और उनसे विमर्श करना एक अनोखा अनुभव है। भाजपा स्थानीय खिलाड़ियों को भी आगे लाना चाहती है। इस संदर्भ में ये मुलाकात भी विशेष रहा। बताया कि पार्टी स्तर से आगे स्थानीय खिलाड़ियों को उचित मंच उपलब्ध कराने की योजना है। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित जयंत तालुकदार,राहुल बैनर्जी,दीपिका कुमारी,बमबोला देवी,अतानु दास, मंगल सिंह चंपिया, द्रोणाचार्य सम्मान से अलंकृत पूर्णिमा महतो एवं बी.एस. राव सरीख़े वरीय तीरंदार मौजूद थें। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष के संग भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा एवं भाजपा के खेल प्रभारी हरेंद्र सिंह,धर्मेंद्र तिवारी इत्यादि मौजूद थें।

