
जमशेदपुर।


शहर का एक मात्र. सिहभुम होम्योपैथिक कॉलेज का केन्दीय होम्योपैथी सस्था ने मान्यता रद्द कर दिया है । वही राज्य सरकार इसमे पढ रहे छात्र और छात्राओ का गोड्डा स्थातंरण कर दिया । इस सबंध मे जिले के उपायूक्त को पत्र भेज दिया गया है। गोडडा स्थातंरण का पत्र मिलते ही कॉलेज के कई छात्र अपने अभिभावको के साथ जिले के डीडीसी से मुलाकात की । हालाकि वे इस मामले मे सिर्फ इतना कहा कि इस मामले मे जो भी फैसला राज्य सरकार ही लेगी। इसी मामले को लेकर 13 अगस्त को रांची एक बैठक होना है । जो कॉलेज का भविष्य तय़ करेगा।
वही इसमे पढ़ रहे छात्रो अनुप कुमार सिह कहना है कि शिक्षक और प्रबंधन की लड़ाई का खामियाजा छात्रो को भुगतना पड़ रहा हैं। छात्रो ने कहा इस कॉलेज मे संसाधन काफी अच्छा है।लेकिन गोडडा मे इतनी ससांधन नही है।
गौरतलब है कि इस कांलेज मे छात्रो की संख्या लगभग 200 है । कई दिनो से इस कॉलेज के शिक्षको और प्रबंधन के बीच लड़ाई चल रही है।इसको लेकर यहां पढ़ रहे छात्रो का पढाई नही हो पा रहा हैं।

