
जमशेदपुर । नेहरू युवा केन्द्र जमशेदपुर , युवा कार्य खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान मे संचालित पटमदा के बामनी मे ग्रामीण महिलाओ को स्वरोजगार से जोड़ने के लिये कौशल उन्नयन कार्यक्रम के तहत 5 दिसम्बर 2017 से 4 मार्च 2018 तक तीन महीने का शिलाई -कटाई प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उक्त प्रशिक्षण शिविर मे गुरुवार को मतदाता दिवस के अवसर पर रिसोर्स पर्सन के रूप मे डालसा जमशेदपुर के पीएलवी व पत्रकार सुनील कुमार पाण्डेय ने मौके पर पहुँच कर प्रशिक्षणार्थियों के बीच महिला सशक्तिकरण व स्वावलंबन विषय पर चर्चा की । इस दौरान उन्होने महिलाओ को मतदान एवम मतदाता के अधिकार के बारे मे भी विशेष रूप से बताया ।साथ ही महिलाओ के उत्थान के लिये सरकार द्वारा चलायी जा रही अन्य योजनाओ के बारे मे भी जानकारी दी । प्रशिक्षण पा रहे सभी महिलाओ को उन्होने ध्यान से व मन लगाकर शिलाई -कटाई सीखने को कहा । इस मौके पर शिलाई प्रशिक्षिका शिखा मंडल , केन्द्र के पटमदा स्वयंसेवक नंदा रजक, एवम अभिलाष कुम्भकार आदि उपस्थित थे ।



