
जमशेदपुर।


सासंद विधुत वरण महतो ने सर्किट हाउस मे प्रेस कॉफ्रेस कर कहा कि उनके प्रयास से शहर के लोग दुरतो मे यात्रा कर सकेगे। पहले यह गाड़ी का टाटानगर मे टेक्निकल स्टोपेज था अब जल्द ही इस गाड़ी का वाणिज्यकार स्टोपॉज यहा हो जाएगा।इसके बाद शहर के लोग पुणा और मुबंई आने जाने के दौरान इस ट्रेन मे सफर कर सकेगे। उन्होने कहा कि इस सदर्भ में रेलवे जल्द ही अधिसुचना जारी करेगी।उन्होने कहा कि दुरंतो के सर्दभ मे रेल मंत्री से मिलकर मैने सारी समस्या को रखा था । रेल मंत्री ने हमारी समस्या को समझा उसके बाद उन्होने दुरंतो का ठहराव के लिए रेलवे के अधिकारीयो से दिशा निर्देश मांगा। इसका लाभ यह हुआ कि पुरे देश मे चलने वाले 23 दुरंतो को वाणिज्यक ठहराव का अनुमति मिल गई ।जिसका लाभ 35 स्टेशन के यात्री उठा सकेगे। उन्होने कहा कि इसके अलावे वे उनके संसदीय क्षेत्र मे अन्य रेलवे य़ात्री सुविधा को लेकर कोलकोता मे जाकर दक्षिण पुर्व रेलवे के जी एम राधे श्याम से भी मुलाकात की । और एक मांग पत्र भी सौपा और कुछ नई ट्रेनो का परिचालन ,प्रमुख साप्तहिक ट्रेनो का नियमीत के साथ साथ नई रेल मार्ग के सर्वे के बारे कहा गया है।
उन्होने कहा कि जी एम से टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित दैनिक सब्जी एंव फल विक्रेताओ का पुनर्वास के साथ साथ बागबेड़ा वायरलेस मैदान का बाउण्ड्री एवं स्टेशन घाट तक सड़क निर्माण की मांग की ।
इसके अलावे उन्होने अपने लोकसभा क्षेत्र मे सांसद निधी से किए गए कार्यो को भी बताया।उन्होने कहा कि अभी तक उनके प्रयास से विभीन्न महत्तवपुर्ण चौक मे 4 जगह हाईमास्ट लगाया।और 22 जगहो पर हाईमास्ट लगाने की योजना है।और अभी तक उन्होने 90 य़ोजनाओ का स्वीकृति प्रदान की है।जिसमे उनके लोकसभा क्षेत्रो के सभी विधान सभा क्षेत्रो मे सामुदायिक भवन ,शौचालय, पी सी सी पथ, स्कूल स्वीकृतु प्रदान की है

