
जमशेदपुर।


समाधान संस्था द्वारा 06दिसंबर को संपन्न कराए गए भव्य सामूहिक शुभ विवाह समारोह में विवाहित जोड़ों का बुधवार को विवाह निबंधन पूर्ण कर लिया गया। जमशेदपुर निबंधन कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से सभी जोड़ों का निबंधन प्रकिया पूरी कराई गयी। इस दौरान समाधान की अध्यक्ष पूनम विग, ट्रस्टी बीना खिरवाल समेत अनिता विभार एवं कमलेश विभार मौजूद थे। पंजीयन के पश्चात ‘ला-ग्राविटी’ के संचालक अविनाश दुग्गर ने सभी जोड़ों को अपने यहाँ चाय पर आमंत्रित किया। इस दौरान उन्होंने सभी विवाहित जोड़ों को लज़ीज़ व्यंजनों और चाय संग आतिथ्य सत्कार किया। वहीं सभी जोड़ें एक दूसरे से मिलकर काफ़ी प्रसन्न दिखें। विदित हो कि सामूहिक विवाह से पूर्व ही कुल पंद्रह में से सात जोड़ों का विवाह निबंधन पूर्ण कर लिया गया था। वहीं कुछ तकनीकी कारणों से शेष रह गए बाकी जोड़ों का निबंधन आज समाधान के सहयोग के पूर्ण कर लिया गया। समाधान के सदस्यों ने सभी विवाहित जोड़ों का मुँह मीठा कराते हुए उज्ज्वल भविष्य एवं सुखद दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। इस दौरान मौजूद जोड़ों में फूलचंद पूर्ति एवं संगीता मुंडा , प्रकाश दास एवं ज्योति हेंब्रम , बिक्की चंद्र पोद्दार एवं पूजा चंद्रा , लालमणि सिंह एवं पूजा कुमारी , सूरज कुमार दास एवं फूलमती , सुमित भुइयाँ एवं नंदिनी राव , संतोष पात्रा एवं सुखमनी कुमारी , मनोज कुमार एवं आरती कुमारी समेत सभी के परिजन मौजूद थे।

