
विजेता प्रतिभागियों ने उपायुक्त से की मुलाकात


जमशेदपुर
बैंकाक, थाईलैंड के एजम्पशन यूनिवर्सिटी के सुवर्णभूमि कैम्पस स्थित जाॅन पॉल द्वितीय स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित सातवीं तीरक ताइक्वांडो अन्तरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप से भाग लेकर लौटे टीम के खिलाड़ीयों से जिले के उपायुक्त अमीत कुमार से मुलाकात की ।
उपायुक्त ने उनकी हौसलाअफजाई करते हुए कहा कि अथक संघर्षों के बाद अर्जित स्वर्णिम सफलता से पूरा जिला गौरवान्वित हुआ है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशानिर्देश पर थाईलैंड रवाना हो रहे प्रतिभागियों को 1,30,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी गयी थी। उन्होंने कहा कि उभरती हुई प्रतिभाओं को निखारने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हर सम्भव प्रयास किये जायेंगे। राज्य के खेल मंत्री से बात करके उदीयमान खिलाड़ियों के बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था कराने का आश्वासन भी उपायुक्त ने दिया।
उपायुक्त ने कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली युवक युवतियां जो कि स्वयं संघर्ष करके अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रयत्नशील हैं उन्हें सरकार के स्तर से बेहतर अवसंरचना, प्रशिक्षण की समुचित व्यवस्था के द्वारा संस्थागत स्वरुप प्रदान करने की आवश्यकता है। अपने जिले के साथ ही राज्य और देश के लिए उत्तम प्रदर्शन करने वाली खेल प्रतिभाओं के कौशल को निखारने की इच्छा शक्ति सरकार के पास है और राज्य सरकार सहयोग के लिए तत्पर है।
गौरतब है कि बीते 21 अक्टुबर को बैंकाक, थाईलैंड के एजम्पशन यूनिवर्सिटी के सुवर्णभूमि कैम्पस स्थित जाॅन पॉल द्वितीय स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित सातवीं तीरक ताइक्वांडो अन्तरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप से जिले के सृजिता दास, रीमा कुमारी, कोमल कुमारी ने स्वर्ण पदक हासिल किए, वही गौतम कुमार और नीति को रजत पदक और सुनील कुमार तथा शिल्पी दास ने कांस्य पदक जीता।

