
जमशेदपुर।

जिला मे सायबर क्राईम को रोकने के उद्देश्य से सरकार के अनुशंसा पर पहला साईबर थाना बिष्टुपुर थाना के पुराने भवन में खोला गया। इसका उदघाटन जिले के एस एस पी अनुप बिरथरे के द्वारा किया गया। इस अवसर सिटी एस पी , ग्रामीण एसपी , जिले के सारे डी एस पी और थानेदार मौजुद थे।
इस अवसर पर एस एस पी अनुप बिरथरे ने कहा कि बढती साईबर की घटना को देखते हुए राज्य सरकार ने कई जिले मे साईबर थाना खोलने का अनुशंसा की थी। उसी अनुशंसा के आधार पर जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना के पुराने भवन में साईबर थाना को खोला गया है। और फ़िलहाल इस थाना का प्रभार के बिष्टुपुर थाना प्रभारी को ही अतिरिक्त प्रभार दिया गया है,। एसएसपी ने कहा की थाना में इन्सपेक्ट रैंक के कई पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी । जिसके लिए प्रक्रिया आरम्भ कर दी गई है। उन्होने कहा कि मुख्य रूप से साईबर थाना में साईबर क्राइम से जुड़े मामले निष्पादित किये जायेंगे, किसी भी तरह के साईबर क्राइम में यह थाना जनता के सेवा के लिए तत्पर रहेगी और साथ ही जिले में हो रहे साइबर क्राइम को रोकने में भी यह कारगर साबित होगी ।

